कल से रात 9 बजे दूरदर्शन पर श्रीकृष्ण सीरियल
मुंबई। दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर एक बार फिर अपना जलवा दिखाने आ रहा सीरियल श्रीकृष्ण। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल रविवार 3 मई से रोज रात 9 बजे देखें- भगवान श्रीकृष्ण की महिमा की कथा। श्री कृष्ण केवल डीडी नेशनल पर । जरूर देखें। .
रामानंद सागर ने इस सीरियल का निर्माण किया था। 1996 में प्रसारित इस सीरियल ने अपने दौर में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की थी।
देश में लॉकडाउन के दौरान रामायण , महाभारत सहित कई पुराने क्लासिक सीरियलों की दूरदर्शन पर वापसी हुई है। अब जनता की मांग पर दूरदर्शन पर एक और लोकप्रिय सीरियल श्रीकृष्णा की वापसी हो रही है।
रामानंद सागर के शो श्रीकृष्णा को फिर से दिखाए जाने की फैंस काफी समय से डिमांड भी कर रहे थे। श्रीकृष्णा सीरियल में अभिनेता सर्वदमन डी बनर्जी ने युवा श्रीकृष्ण और विष्णु का रोल निभाया था। वहीं स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्ण का रोल निभाया था।
Leave A Comment