रामायण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
मुंबई। रामानंद सागर के सीरियल रामायण ने पुन: प्रसारण के बाद भी विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। दूरदर्शन ने ट्वीट करते हुए बताया कि 16 अप्रैल को रामायण 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो बन गया है।
दूरदर्शन ने एक वीडियो क्लीप जारी करते हुए बताया कि रामायण के पुन: प्रसारण के पहले सप्ताह में इसके दर्शकों की संख्या 556 मिलियन से अधिक रही।
लॉ$कडाउन के दौरान दर्शकों की मांग पर दूरदर्शन के राष्ट्रीय प्रसारण में रामायण सीरियल का प्रसारण किया गया। सीरियल को एक बार फिर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब उत्त्तर रामायण सीरियल को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोकप्रियता के मामले में आज भी रामायण सीरियल नंबर वन है। शायद इसीलिए अब दूरदर्शन के बाद स्टार प्लस भी इसे प्रसा्रित करने जा रहा है।
बार्क की 16वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। इस बार भी रामायण का जलवा बरकरार है। रावण का वध होने के बाद उत्तर रामायण शुरू हुई। खास बात ये है कि उत्तर रामायण को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं महाभारत की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है।
1. रामायण- रामायण टीआरपी में पहले नंबर पर है। ये राम-रावण युद्ध और राम के अयोध्या लौटने के दौरान की टीआरपी है। शो को 68687 इंप्रेशंस मिले हैं।
2. उत्तर रामायण- राम के अयोध्या लौटने के बाद उत्तर रामायण सीरियल शुरू हुआ है। सीता के राम से अलग होने और लव-कुश के जन्म की कहानी लोगों को लुभा रही है।
3, महाभारत- रामायण और उत्तर रामायण के पहले दो स्थानों पर काबिज होने की वजह से महाभारत तीसरे नंबर पर खिसक गई है। उम्मीद है अगले हफ्ते शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिले।
4. चौथे नंबर पर सीरियल बाबा ऐसो वर ढूंढो है। पिछले हफ्ते ये शो टीआरपी रेटिंग में तीसरे नंबर पर था।
5. शो महिमा शनिदेव की टीआरपी में भी गिरावट देखने को मिली है। चौथे नंबर से खिसक कर ये शो अब पांचवें स्थान पर काबिज है।
----
Leave A Comment