रामायण सीरियल में काम करने के लिए दारा सिंह ने ली थी इतनी मोटी रकम.....
मुंबई। रामानंद सागर के सीरियल रामायण के दोबारा प्रसारण से इसके कलाकारों की लोकप्रियता बढ़ी है। सीरियल में वीर हनुमान का किरदार रेसलर और अपने जमाने के मशहूर अभिनेता दारा सिंह ने निभाया था।
बताते हैं कि दारा सिंह यह रोल करने के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि उस वक्त वे 60 साल के हो चुके थे और लगातार कुश्ती करने के कारण उनके घुटनों और कांधों में दर्द रहता था। रामानंद सागर भी कहां मानने वाले थे, उन्होंने दारा सिंह को अपने सीरियल के लिए मना ही लिया।
इस सीरियल में काम करने के लिए दारा सिंह को रामानंद सागर ने दूसरे कलाकारों की तुलना में सबसे अधिक पारिश्रमिक दिया। बताते हैं कि दारा सिंह को करीब 33 लाख रुपए पारिश्रमिक के तौर पर दिए गए थे। उस वक्त इतनी रकम किसी टॉप के फिल्मी हीरो को मिला करती थी।
रामानंद सागर ने रामायण में वीर हनुमान के रोल के लिए दारा सिंह को सबसे सटीक पाया था। दारा सिंह ने अपने किरदार को बखूबी निभाया भी था। दारा सिंह का हुनर और लंबी-चौड़ी पर्सलैनिटी खूब पसंद की गई। उन्होंने अपने आगे अच्छे-अच्छे स्टार्स को फेल कर दिया था। ें दारा सिंह ने रामायण के अलावा फिल्म बजरंगी (1976) में भी हनुमान का रोल निभाया था।
दारा सिंह पहले ऐसे स्पोट्र्स पर्सन थे जो राज्यसभा के लिए नॉमिनेट हुए थे। उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया। दारा सिंह अपने जमाने के विश्व प्रसिद्ध फ्री स्टाइल पहलवान रहे। उन्होंने पचपन वर्ष की आयु तक पहलवानी की। 1983 में उन्होंने अपने जीवन का आखिरी मुकाबला जीतने के बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया था।
--
Leave A Comment