नहीं खत्म होगा महाभारत का सफर, डीडी भारती के बाद इस चैनल पर दोबारा देख सकेंगे फैंस..
मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते टीवी चैनल्स के बीच एक अलग ही जंग शुरु हो चुकी है। हर चैनल टीआरपी लिस्ट में दूरदर्शन को पछाडऩे के लिए अहम कदम उठा रहे हैं। कुछ समय से दूरदर्शन ने अपने पुराने शोज के दम पर टीआरपी लिस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। इन टीवी शोज में महाभारत, रामायण और उत्तर रामायण जैसे शोज का नाम शामिल है। दूरदर्शन को कड़ी टक्कर देने के लिए कलर्स टीवी बीआर चोपड़ा की महाभारत का टेलीकास्ट करने जा रहा है। ॉ
महाभारत इन दिनों डीडी भारती पर दिखाया जा रहा है जिसकी पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती ही चली जा रही है। वैसे डीडी भारती पर महाभारत अब खत्म होने जा रहा है। इन दिनों इस टीवी शो में महाभारत के युद्ध की लड़ाई दिखाई जा रही है।
अब कलर्स टीवी भी इसी प्रोग्राम के जरिए टीआरपी बटोरने की प्लॉनिंग में है। बीरआर चोपड़ा की महाभारत में नितिश भारद्वाज, रुपा गांगुली, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार और पुनित इस्सर जैसे सितारे अहम किरदारों में दिखे थे। यह टीवी शो 2 अक्टूबर 1988 से लेकर 24 जून 1990 तक दूरदर्शन पर ऑन एयर किया गया था।
---
Leave A Comment