अबराम हैं बहन सुहाना के दुलारे
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे अबराम ने कल अपना 7वां बर्थडे मनाया हैं। इस दौरान नन्हें अबराम की फोटोज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। अबराम खान फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टारकिड हैं जिनकी हर फोटो सामने आते ही मिनटों में वायरल हो जाती है। अबराम खान फैमिली में सबसे छोटे होने के चलते सभी के दुलारे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा अबराम पर अगर कोई प्यार बरसाता है तो वो है उनकी बहन सुहाना खान। सुहाना खान अपने छोटे भाई के साथ साए की तरह रहती है और उनका खूब ख्याल रखती है।
सुहाना अपने भाई की सारी फरमाइशें सुनते ही पूरा कर देती है। उनकी फोटो को देखकर लगता है कि बहन और भाई में बेहद जबरदस्त बॉन्डिंग है जिसके चलते वो अपनी बहन के लाडले बन गए है।
विकेशन पर जाना हो या घर पर करनी हो मस्ती। सुहाना खान हमेशा अपने छोटे भाई के साथ ही वक्त बिताती है। अबराम मां के साथ नहीं बल्कि बहन के पास ही बैठकर खेलते रहते हैं। तो वहीं, अगर फोटोशूट करवाना हो तो भी दोनों साथ में ही रहते हैं।
सुहाना खान हमेशा अपने भाई का ख्याल रखती है। यही वजह है कि वो उनकी हर हरकत पर नजर रखती है। भीड़भाड़ में भी सुहाना खान अपने छोटे भाई को संभालना अच्छे से जानती हैं और उन्हें साथ ही रखती है। इतना ही नहीं, जब भी वक्त मिलता है तो दोनों शॉपिंग भी साथ में ही करते हैं। इस दौरान सुहाना अपने भाई का हाथ कसकर पकडऩा नहीं भूलती है।
अबराम खान का जन्म साल 2013 में सेरोगेसी के जरिए हुआ था। छोटी सी उम्र में ही वो लाइमलाइट में आ गए। अब वो जहां भी दिखते हैं फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने के लिए दोड़ पड़ते हैं। शाहरुख खान भी समय-समय पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हैं। वे स्टाइल में अपने पिता की कॉपी करते हैं।
Leave A Comment