हैप्पी बर्थडे पल्लवी सुभाष-टीवी से लेकर साउथ और श्रीलंकाई फिल्म में काम कर चुकी हैं
मुंबई। टीवी पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक सीरियल लोग भूले नहीं हैं। इस सीरियल में एक्ट्रेस पल्लवी सुभाष ने सम्राट अशोक की मां को रोल निभाया था। पल्लवी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज वो 37 साल की हो गई है।
पल्लवी सुभाष ने अपना कॅरिअर छोटे पर्दे से शुरू किया था। इसके बाद अदाकारा ने मराठी सिनेमा में अपना सिक्का जमाया। धीरे-धीरे पल्लवी सुभाष ने कई साउथ फिल्मों में काम किया। वो उन अदाकाराओं की लिस्ट में आती है जो सभी साउथ भाषाओं में काम कर चुकी हंै। इतना ही नहीं, अदाकारा ने श्रीलंकाई सिनेमा में भी हाथ आजमाया है। पल्लवी के बर्थडे के खास मौके पर उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें -
- पल्लवी सुभाष ने ग्लैमर वल्र्ड में हाथ टीवी से शुरू किया था। उन्होंने एक मराठी शो किया। इसके बाद वो तुम्हारी दिशा में नजर आईं। यहां एकता कपूर ने अदाकारा को नोटिस किया और अपने सीरियल करम अपना-अपना में लीड रोल दिया। इसके अलावा वो कसम से, बसेरा, गोदभराई और महाभारत जैसे सीरियल्स में नजर आई।
- टीवी शोज करते-करते अदाकारा ने मराठी फिल्मों में हाथ आजमाया और कई हिट फिल्में दी। मराठी सिनेमा में नाम कमाने के बाद पल्लवी सुभाष ने तेलुगु और कन्नड़ समेत कई साउथ फिल्मों में काम किया।
-पल्लवी ने श्रीलंकाई भाषा सिन्हाला में भी काम किया। इस फिल्म का नाम बिंबा देवी एलिस यशोधरा था।
- सुभाष एक वकील बनना चाहती थी। वो लॉ की डिग्री भी हासिल करना चाहती थी लेकिन इससे पहले ही उन्हें एक प्ले में काम मिल गया और वकालत छूट गई।
Leave A Comment