फांसी पर लटकते हुए मिले सुशांत सिंह राजपूत
मुंबई। जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने घर में फांसी पर लटकते हुए मिले हैं। उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। रिपोट्र्स के मुताबिक उनके नौकर ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी।
पुलिस को सुशांत के दोस्तों ने बताया है कि वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे और दवाइयां ले रहे थे। बीती रात सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके साथ थे। आज सुबह जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला तो उनके दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा जो देखा कि अंदर फांसी से उनकी लाश झूल रही थी। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन किया। मुंबई स्थित उनके घर पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। चार दिन पहले ही सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा की भी अपने फ्लैट से नीचे गिरने से मौत हो गई थी।
सुशांत ने अपना कॅरिअर एकता कपूर के लोकप्रिय सीरियल पवित्र रिश्ता से शुरू किया था और उसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने बड़े परदे पर एम. एस धोनी का रोल निभाकर एक सुपर हिट फिल्म में अपने खाते में डाली थी। फिल्म केदारनाथ में उनके साथ सैफ और अमृता की बेटी सारा अली खान ने अपने कॅरिअर की शुरुआत की।
सुशांत सिंह का जन्म पटना में हुआ था। फिल्मकार शेखर कपूर ने सुशांत राजपूत को अपनी फिल्म पानी के लिए साइन किया था उस समय राजपूत ने कई बड़ी फिल्में छोड़ दी थी, लेकिन बाद में पानी भी रिलीज नहीं हो पाई । उनकी फिल्म छिछोरे भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।
सुशांत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एंट्रेस एग्जाम 2003 में ऑल इंडिया में 7वीं रैंकि हासिल की थी। वे मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र थे पर एक्टिंग के लिए थर्ड ईयर में कॉलेज छोड़ दिया था। उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया।
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर लगते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। अनुपम खेर सहित अनेक कलाकारों ने इसे दुखद बताया। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा- सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। वे युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता थे।
Leave A Comment