हेमंत कुमार की आवाज को सलिल चौधरी भगवान की आवाज कहा करते थे
-लता मंगेशकर ने एक दफा कहा था कि हेमंत दा जब गाते थे तो ऐसा लगता था कोई पुजारी मंदिर में बैठकर गा रहा है।
संगीतकार, गीतकार और गायत हेमंत कुमार (जन्म-16 जून 1920, निधन- 26 सितंबर ,1989) की आज सौंवी जयंती है। उनके गाने आज हर पीढ़ी के लोग गाते हैं और आगे भी गाते रहेंगे, क्योंकि एक अलहदा आवाज के मालिक हेमंत दा के गाने दिल को तो छूते ही है, एक अजब सा माहौल भी बना देते हैं। फिर वह चाहे किसी भी मूड के गाने हों। उनके गाने सुनने वाले कभी नहीं कह सकते कि उन्होंने संगीत की शिक्षा पूरी नहीं की। उन्होंने एक इंजीनियर बनने के बजाय संगीत का रास्ता चुना और सफल भी रहे।
बनारस की संगीत परंपरा में कई महान हस्तियों ने रंग बिखेर चुके हैं। इसी कड़ी में प्रख्यात पाश्र्वगायक गायक हेमंत कुमार मुखोपाध्याय का भी नाम है। जन्म से ही इनका नाता बनारस से रहा है। इनका जन्म 16 जून 1920 काशी के बंगालीटोला इलाके में हुआ। उनके संगीत में बंगाल के रविन्द्र संगीत का जादू भी था और शास्त्रीय रागों पर आधारित गीत भी वे कमाल का रचते थे। बंगाल के लोकगीतों की परंपरा को भी उन्होंने कायम रखा।
हेमंत दा ने शानदार संगीत दिया और कमाल के गाने गाये। उनकी आवाज़ इतनी ज़बरदस्त थी कि सुनने वाले सीधे गीत के भाव से कनेक्ट हो जाया करते हैं। संगीतकार सलिल चौधरी ने तो इतना तक कह दिया था कि भगवान भी अगर गाता तो हेमंत दा की आवाज़ में गाता। लता मंगेशकर ने एक दफा कहा था कि हेमंत दा जब गाते थे तो ऐसा लगता था कोई पुजारी मंदिर में बैठकर गा रहा है। गानों में 'हमिंगÓ की बात करें, तो यह हेमंत दा का सिंगनेचर स्टाइल था। इसी स्टाइल को उन्होंने फिल्म आनंदमठ जाल (दोनों 1952) में इस्तेमाल किया था।
फिल्म नागिन के बाद वे उस दौर के हिंदी सिनेमा के व्यस्ततम संगीतकारों में एक हो गए। इस कदर व्यस्त हो गए कि कई बार उन्हें रोज़ाना हवाई जहाज पकड़कर मुम्बई और कोलकाता के बीच सफऱ करना पड़ता. पंकज राग बताते हैं, 'एयर इंडिया ने उन्हें डेली पैसेंजर का खि़ताब दे दिया था।Ó
हेमंत दा के बेटे जयंत की शादी जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री मौसमी चटर्जी से हुई है। हेमंत दा खुले विचारों के इंसान थे और उन्होंने शादी के बाद भी मौसमी को फिल्मों में काम करने की इजाजत दी थी। उस दौर में मौसमी पहली ऐसी पहली एक्ट्रेस थी जिनका फिल्मी कॅरिअर शादी के बाद भी सुपरहिट रहा।
-----
Leave A Comment