सुशांत एडवांस टेलीस्कोप से लेकर महंगी चीजों के थे शौकीन
मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बेहद चौंकाना वाला कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एक्टर ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये अभी तक राज है। लेकिन उनकी मौत के बाद उनके डिप्रेशन और फिल्म इंडस्ट्री के नेपोटिज्म को इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है। हालांकि एक्टर एक बेहद खुशमिजाज इंसान थे और उनके पास करोड़ों रुपयों की महंगी चीजें थी। सुशांत सिंह राजपूत की इन शौक पर एक नजर डालेंगे तो आप भी हैरान हो जाने वाले है। देखिए लिस्ट-
फ्लाइट सिम्युलेटर-
सुशांत सिंह राजपूत के सपनों की काफी लंबी लिस्ट थी। इस लिस्ट में उनका एक फ्लाइंग लाइसेंस हासिल करना भी था जिसके लिए उन्होंने बोइंग 737 फिक्सड बेस फ्लाइट सिम्युलेटर भी खरीदा था। उन्होंने खुलासा किया था कि ये उनकी 150 विश लिस्ट में से एक है। इसकी कीमत करीब 4 मिलियन डॉलर बताई जाती है।
चांद पर है जमीन
बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत पहले भारतीय थे जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। ये अलग बात है कि इस पर विवाद की स्थिति है कि दूसरे ग्रह पर कैसे किसी का मालिकाना हक हो सकता है और कोई इसे कैसे बेच और खरीद सकता है।
एडवांस टेलीस्कोप से देखते थे चांद पर अपनी जमीन
चांद पर अपनी जमीन को एक्टर एक बेहद एडवांस टेलीस्कोप 14LX00 के जरिए देखते थे। इसकी जानकारी वो अक्सर अपने सोशल मीडिया एकाउंट से फैंस को देते थे।
मुंबई में था करोड़ों रुपये का घर
मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2015 में पाली हिल इलाके में एक आलीशान पेंट हाउस खरीदा था। इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जाती है।
महंगी गाडिय़ों के थे शौकिन
सुशांत सिंह राजपूत को महंगी कारों का बेहद शौक था। उनके कार कलेक्शन में Maserati Quattroporte और लैंड रेंज रोवर और निसान जीटीआर जैसी महंगी गाडिय़ां शामिल थी।
पास में थी शानदार बाइक
इतना ही नहीं, एक्टर को महंगी बाइक्स का भी बेहद शौक था। उनके पास बीएमडब्ल्यू के 1300 आर मोटरसाइकिल भी थी जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये थी।
महंगी घडिय़ों का था शौक
इतना ही नहीं, एक्टर को महंगी घडिय़ों का भी बेहद जबरदस्त शौक था। उनके पास रोलैक्स समेत कई ब्रांड्स की महंगी घडिय़ां थी।
अक्सर किताबों के साथ स्पॉट होते थे सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत को मीडिया जब भी अपने कैमरे में कैद करती थी तो अक्सर उनके हाथ में किताबें जरुर देखी जाती थी। सुशांत कहीं भी जाए ठहरे...लेकिन ये किताबें उनका साथ कभी नहीं छोड़ती थीं।
ट्रैवल के वक्त हमेशा किताब पढ़ते थे सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत को शूटिंग की वजह से खूब ट्रैवल करना पड़ता था, जिसके चलते वो अक्सर अपने सफर को याद बनाने के लिए किताबों को सहारा लेते थे। सुशांत सिंह राजपूत ने एक बार खुद ही खुलासा किया था कि उन्हें किताबें अपनी दोस्त जैसी लगती हैं। सुशांत सिंह राजपूत कॉफी शॉप पर भी किताबें पढ़ा करते थे और उनके दोस्तों को उनका ये अंदाज खूब पसंद आता था। सुशांत सिंह राजपूत को किताबें पढऩे का इतना शौक था कि वो मेकअप रुम में भी किताबें पढ़ते हुए नजर आ जाते थे। सुशांत ने अपने घर के कमरे में अपने हर एक सपने को सजाकर रखा हुआ था। इसी कमरे में एक खूबसूरत सेल्फ में सुशांत ने इन किताबों को सजाया हुआ था।
----
Leave A Comment