प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन प्राइम के साथ साइन की करोड़ों की डील
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके अनुसार, अदाकारा प्रियंका ने अमेजन प्राइम के साथ एक ऐसी डील साइन की है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्तर पर एक देसी कंटेट शुरू करेंगी इसके लिए अदाकारा ने दो साल का अमेजन के साथ मल्टीमिलियन-डॉलर फस्र्ट-लुक टेलीविजन डील साइन की है।
प्रियंका चोपड़ा ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका ने इस पोस्ट में लिखा एक अभिनेत्री और प्रोड्यूसर होने के नाते, मैंने हमेशा एक सपना देखा है। दुनियाभर से हुनरमंद लोग को एक मंच पर लाने का और इसमें भाषाओं या किसी सरहदों की सीमाएं भी न हों। मेरे प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स का आदेश भी हमेशा यही रहा है। इसके तहत हमने अमेजन के साथ हुई इस डील का मूल भी यही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में बात करते हुए आगे लिखा -मैंने 20 साल में 60 फिल्मों की है और अब इस डील को साइन करने के बाद मुझे ऐसा लगता है कि मैं सही रास्ते पर चल रही हूं। आप सभी को धन्यवाद जो अब तक मेरी यात्रा का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं। मैं इस नई पारी के लिए उत्साहित हूं।
बता दें, प्रियंका चोपड़ा की ये बिग बजट डील है। इसको ग्लोबल स्तर पर बनाया जाएगा। इस शो को अंग्रेजी और हिंदी भाषा में बनाया जाएगा। मालूम हो कि अमेजन प्राइम के साथ करोड़ों की डील साइन करने के पहले संगीत के एक रियलिटी डांस शो पर भी प्रियंका पति निक जोनास के साथ काम कर रही हैं। इस शो में भारतीय शादियों की रस्में दिखाई जाएगी। इसके अलावा प्रियंका अमेजन के साथ एक जासूसी ड्रामा भी कर रही हैं।
---
Leave A Comment