ब्रेकिंग न्यूज़

 35 साल के हुए रणवीर-बन चुके हैं सफलता की गारंटी
 मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह आज अपना  35वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो अपने लुक्स के चलते लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। वे फिल्मों की हिट मशीन बन चुके हैं। 
 रणवीर सिंह  ने साल 2010 में बैंड बाजा बारात फिल्म के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा था। आज रणवीर सिंह को फिल्मी जगत में आए हुए 10 साल बीत चुके हैं। इन 10 सालों में रणवीर सिंह ने सिंबा, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और गली बॉय जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के बदौलत रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली है। 
रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों हैं-
1. पद्मावत -रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सबसे पहला नाम  पद्मावत  का आता है।  पद्मावत  इंडिया की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है जिसकी कहानी पर जमकर विवाद मचा था। करणी सेना के विरोध के बाद भी लोगों ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को पसंद किया था। यही वजह है कि इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ रुपए का बिजनेस कर डाला था। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कलेक्शन जमा किया था।
2. सिंबा- दिसंबर 2018 में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म  सिंबा  ने भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने वल्र्ड वाइड लगभग 400 करोड़ रुपए की कमाई की थी तो वहीं भारत में इस फिल्म ने 240 करोड़ जमा कर लिए थे। फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान की जोड़ी देखने को मिली थी।
3. गली बॉय- इस फिल्म में रणवीर सिंह के रैपर के किरदार को बहुत पसंद किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपए का कलेक्शन जमा किया था।
4. बाजीराव मस्तानी - साल 2015 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म  बाजीराव मस्तानी ने भी कमाई के मामले में झंडे गाढ़ दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 184 करोड़ रुपए का कलेक्शन बटोरा था। इतना ही नहीं इस फिल्म ने फिल्म फेयर औकर नेशनल अवॉड्र्स के साथ 7 अवॉड्र्स जीते थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण  नजर आईं थीं।
5. गोलियों की रासलीला राम लीला- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म  राम लीला  साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 116 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की धमाकेरदार केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया था।
----
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english