ब्रेकिंग न्यूज़

  महेंद्र सिंह धोनी बर्थडे स्पेशल-सुशांत सिंह राजपूत के साथ एकदम भाई जैसी थी क्रिकेटर की बॉन्डिंग
मुंबई।. क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे के बेहद क्लोज थी। उनके बीच दोस्ती फिल्म एमएस धोनी के दौरान हुई थी। इस दौरान उनके बीच बॉन्डिंग इतनी जबरदस्त हो गई कि दोनों एक दूसरे के भाई से कम नहीं लगते थे। यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे पर भी फैंस सुशांत सिंह राजपूत को याद करना नहीं भूले हैं। 
फिल्म एमएस धोनी के प्रमोशन के वक्त सुशांत सिंह राजपूत बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी की तरह दिखने की कोशिश में उनके पूरे लुक को कॉपी करते थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी जब-जब महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे से मिलते थे और डोले दिखाने के लिए  एक दूसरे को कॉम्पिटिशन देते हुए दिखते थे।
 सुशांत सिंह राजपूत अपने फेवरेट क्रिकेटर और आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी की हर बात बेहद ध्यान से सुनते थे। इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत उनके परिवार के साथ भी काफी घुलमिल गए थे। सुशांत सिंह राजपूत उनकी बेटी के साथ भी मस्ती भरे पल बिताते थे।
 सुशांत सिंह राजपूत महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ बेहद एन्जॉय करते थे। एक दफा महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत ने एक साथ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से भी मिले थे। फिल्म एमएस धोनी के प्रमोशन के वक्त भी दोनों के बीच एक बेहद खास तरह की बॉन्डिंग दिखाई दी थी। सुशांत सिंह राजपूत अक्सर अपने फेवरेट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ घंटों वक्त बिताते थे।
सुशांत ने फिल्म फिल्म एमएस धोनी  में धोनी का किरदार बखूबी निभाया था और यह फिल्म हिट भी हुई थी। सुशांत के अचानक चले जाने  से  क्रिकेटर एमएस धोनी भी काफी दुखी हैं। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english