प्रभास के साथ फिल्म के लिए दीपिका ने करोड़ों रुपए की डील की!
मुंबई। पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें आ रही थी कि दीपिका पादुकोण जल्द ही बाहुबली फेम एक्टर प्रभास की आने वाली फिल्म में उनके साथ रोमांस करेंगी। हाल ही में इस खबर पर निर्माताओं ने पक्की मुहर भी लगा दी है। खबर ये भी आ रही है कि दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये की डील की है।
रिपोट्र्स की माने तो, इस फिल्म के लिए प्रभास को निर्माताओं ने 50 करोड़ रुपये ऑफर किए हैं। वहीं दीपिका पादुकोण के साथ 20 करोड़ रुपये की डील हुई है। यदि इसमें सच्चाई है, तो दीपिका भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक चार्ज करने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हंै। दीपिका और प्रभास की इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर नाग आश्विन कर रहे हैं। नाग आश्विन साउथ की फिल्म महानती से दर्शकों के बीच अलग पहचान बना चुके हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
दीपिका पादुकोण आखिरी बार इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म छपाक में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद सभी फैंस दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी। वहीं प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राधे श्याम के चलते चर्चा में हैं। फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का टाइटल और फस्र्ट लुक जारी किया है।
--
Leave A Comment