ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना से जंग जीतकर घर लौटी
- -अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी
- -अमिताभ और अभिषेक बच्चन का इलाज जारी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी आठ साल की बेटी आराध्या बच्चन कोरोना का सफल इलाज करा कर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। ऐश्वर्या और आराध्या दोनों ही मुंबई के नानावती अस्पाताल से डिस्चार्ज हो कर अपने घर जलसा पहुंच गई हैं। अस्पताल में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का इलाज जारी है।
अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर इसके लिए सभी की दुआओं का शुक्रिया किया। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, लगातार सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। इसे लिए सदा आपके आभारी रहेंगे। ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट निगेटिव आया है और वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। वो अब घर पर ही रहेंगी। मैं और मेरे पापा अभी मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में ही रहेंगे।
गौरतलब है कि 17 जुलाई को ऐश्वर्या और आराध्या को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐश्वर्या और आराध्या भी पहले से कोरोना पॉजिटिव थीं, लेकिन दोनों जुहू स्थित बंगले जलसा में होम क्वारंटीन में थीं। बाद में ऐश्वर्या राय और आराध्या की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें नानावटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
Leave A Comment