सुशांत सिंह के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई
पटना। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के. सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत से पैसे लिए और उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया है। पटना पुलिस ने रिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने अपने आवेदन में सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केके सिंह का कहना है कि रिया ने सुशांत को धोखा दिया, उसके पैसे हड़प लिए। इसके अलावा, परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के आदेश पर राजीव नगर के थाना प्रभारी को इस केस का आईओ बनाया गया है।
सुशांत सिंह आत्महत्या के मामले की मुंबई पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 40 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अभिनेता शेखर सुमन लगातार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
Leave A Comment