सगे भाई-बहन नहीं हैं ये फिल्मी सितारे, पर अटूट है इनका रिश्ता
मुंबई। कई ऐसे फिल्मी सितारें हैं जिनके बीच भले ही खून का रिश्ता नहीं हैं, लेकिन राखी की डोर उन्हें एक अटूट बंधन में बांधे हुए है। राखी के विशेष अवसर पर हम आपको ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में बताने वाले हैं।
लता मंगेशकर और दिलीप कुमार- महान गायिका लता मंगेशकर और अभिनय सम्राट दिलीप कुमार के बीच सगे भाई - बहन जैसा प्यार है। हालांकि कुछ साल उनके बीच अनबन रही थी, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो गया। दिलीप कुमार लता दीदी के लिए राखी भाई हैं। वहीं लता मंगेशकर महान संगीतकार मदन मोहन को भी राखी बांधा करती थीं।
ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद- अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद ने एक साथ फिल्म जोधा- अकबर में काम किया था। इस फिल्म में दोनों ऑन स्क्रीन भाई-बहन बने थे। इसके बाद से ही दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता मजबूत हो गया। सोनू सूद हर रक्षाबंधन त्यौहार पर ऐश्वर्या से राखी बंधवाने के लिए उनके घर पहुंचते हैं।
करीना कपूर और मनीष मल्होत्रा- करीना कपूर खान भी फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा को राखी ब्रदर मानती हैं। मनीष ने करीना के लिएक बेहतरीन आउटफिट तैयार किए हैं। .
तमन्ना भाटिया और साजिद खान- एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी फिल्ममेकर साजिद खान को अपना राखी भाई मानती हैं। ्र
रश्मि देसाई और मृणाल जैन- टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी एक्टर मृणाल जैन को हर साल राखी बांधती हंै।
अरबाज खान और अमृता अरोड़ा- मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अपनी बहन के एक्स हसबैंड अरबाज खान को शुरू से ही राखी बांधती आई है और आज तक ये रिश्ता कायम है।
बिपाशा बसु और रॉकी एस- अदाकारा बिपाशा बसु भी फैशन डिजायनर रॉकी एस को अपन राखी भाई मानती हैं।
सलमान खान और रोहिरा- पुलकित सम्राट की एक्स वाइफ रोहिरा को सलमान खान अपनी राखी बहन मानते हैं। दोनों के बीच ये रिश्ता आज तक कायम है।
सलमान खान और रोहिरा- पुलकित सम्राट की एक्स वाइफ रोहिरा को सलमान खान अपनी राखी बहन मानते हैं। दोनों के बीच ये रिश्ता आज तक कायम है।
Leave A Comment