दादा साहेब फाल्के से नेशनल अवॉर्ड तक, आशा भोसले को मिले इतने पुरस्कार, देखें लिस्ट
नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका और भारतीय प्लेबैक सिंगर आशा भोंसले जी का 92 साल की उम्र में हमें छोड़कर चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन संगीत जगत के एक सुनहरे दौर का अंत है. भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाए नगमे हमेशा गूंजते रहेंगे. आइए, उनकी इस शानदार यात्रा और ढेर सारे अवार्ड्स के बारे में.
आठ दशकों का सफर
आशा ताई का करियर कोई छोटा-मोटा नहीं, बल्कि आठ दशकों से भी ज्यादा का था. उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर की परछाई से बाहर निकलकर खुद की एक अलग और धाकड़ पहचान बनाई. आज भी उनकी आवाज में वो जादू है कि नई पीढ़ी भी उनके गानों की दीवानी है.
मिले कई फिल्मफेयर अवार्ड्स
आशा भोंसले के कुल 9 फिल्मफेयर अवार्ड्स अपने नाम किए. खास बात ये है कि 1967 से 1979 के बीच उन्होंने 7 कॉम्पिटिटिव फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते थे, जो उस वक्त की किसी भी गायिका के लिए एक सपना था. इसके अलावा 1996 में उन्हें 'रंगीला' फिल्म के लिए स्पेशल अवार्ड और 2001 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया.
नेशनल अवॉर्ड्स और सर्वोच्च सम्मान
सिर्फ फिल्मफेयर ही नहीं, उन्होंने नेशनल अवार्ड्स के मंच पर भी अपना जलवा बिखेरा. उन्हें 2 बार नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया. इसके अलावा उन्हें भारत के सबसे बड़े कला सम्मान 'दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड' और देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से भी सम्मानित किया गया. यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि थी.
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम
आशा ताई की कामयाबी का अंदाजा इस बात से लगाइए कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. साल 2011 में उन्हें 20 से ज्यादा अलग-अलग भाषाओं में 11,000 से भी ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने के लिए यह सम्मान मिला था.
हर जाॅनर की सिंगर थी आशा
आशा भोंसले ने 'दम मारो दम' और 'पिया तू अब तो आजा' जैसे गानों से डिस्को कल्चर को हिला दिया था. वहीं 'दिल चीज क्या है' और 'इन आंखों की मस्ती के' जैसी गजलों में उनकी आवाज ने जादू बिखेरा. उनकी आवाज में वो अंदाज था जो आज के दौर के सिंगर्स भी फॉलो करना चाहते हैं.
यादगार गानों की पूरी विरासत
'जिंदगी एक सफर है सुहाना', 'परदे में रहने दो', 'मेरा कुछ सामान', और 'रोज रोज डाली डाली' इन गानों के बिना आज भी बॉलीवुड की कोई महफिल पूरी नहीं होती. उन्होंने न केवल रोमांटिक गाने गाए बल्कि हर तरह के इमोशन को अपनी आवाज दी है. उनके गाने आज भी गाड़ियों, पार्टियों और हेडफोन में सबसे ज्यादा सुने जाते हैं.

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
Leave A Comment