अभिषेक बच्चन ने भी जीती कोरोना से जंग
मुंबई। ऐश्वर्या, आराध्या, अमिताभ बच्चन के बाद अब अभिषेक बच्चन ने भी कोरोना को मात दे दी है। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
अभिषेक ने खुद ट्वीट कर अपनी रिपोर्ट की जानकारी दी है। वे 27 दिन बाद अस्पताल से घर लौटेंगे। अभिषेक 11 जुलाई को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए थे। अभिषेक ने कोरोना को मात देने के बाद फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, एक प्रोमिस तो प्रोमिस होता है! आज दोपहर मेरी कोविड -19 रिपोर्ट निगेटिव आई है!!! मैंने आप लोगों से कहा था कि मैं इसे हरा दूंगा। मेरे और मेरे परिवार के लिए दुआएं करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। नानावटी अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का बहुत-बहुत आभार। आपका धन्यवाद!
Leave A Comment