करीना और सैफ जल्द बनेंगे दोबारा माता-पिता
मुंबई। करीना कपूर खान जल्द ही दोबारा मां बनने वाली हैं। अदाकारा इस समय प्रेग्नेंट हैं और वो जल्द ही अपने फैंस को गुड न्यूज दे सकती हैं। करीना और सैफ ने आधिकारिक बयान जारी कर इन खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है और बताया है कि दोनों जल्द ही दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं।
करीना और सैफ के द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है। हम अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने हमें इतना प्यार और सम्मान दिया है।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 के दिन शादी रचाई थी और इस साल दोनों अपनी 8वीं सालगिराह बनाएंगे। इन दोनों का तैमूर नाम का एक बच्चा भी है, जिसके अभी से करोड़ों दीवाने हैं। तैमूर अली खान की तस्वीरें फैंस के द्वारा खूब पसंद की जाती हैं और लोग उसे बॉलीवुड का नन्हा नवाब कहकर पुकारते हैं। सैफ के पहली पत्नी अमृता से दो बच्चे पहले से ही हैं इब्राहिम और सारा।
अगर करीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो इन दिनों आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म करने में जुटी हुई हैं। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा उनके पास धर्मा प्रोडक्शन की तख्त है, जिसको खुद करण जौहर डायरेक्ट करने वाले हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, अनिल कपूर, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर और विक्की कौशल जैसे कलाकार दिखाई देंगे।
---
Leave A Comment