श्रीदेवी ने सबसे अधिक इस अभिनेता के साथ फिल्में की ....
मुंबई। अभिनेत्री श्रीदेवी यदि जीवित होती को वे आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही होतीं। भले ही आज बॉलीवुड की यह हसीना हमारे बीच में न हो लेकिन उनकी अनोखी स्टाइल फैंस को आज भी पसंद आती है। श्रीदेवी की हर एक फिल्म में उनका एक अलग ही रुप देखने को मिलता था। फिल्मों के साथ साथ वह रीयल लाइफ में भी काफी स्टाइलिश थीं। जिसको लोग आज भी कॉपी करना पसंद करते हैं।
श्रीदेवी को बॉलीवुड की हुस्न की मल्लिका कहा जाता है। यह उनका अंदाज ही है कि, जाने के बाद भी श्रीदेवी फैंस को बहुत याद आती हैं। श्रीदेवी की मुस्कान के पीछे उनके लाखों फैंस दीवाने थे। यही वजह है कि, उनकी फिल्मों में लोग उनके चेहरे की खुशमिजाजी को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में खिंचे चले आते थे।
श्रीदेवी अपने हर लुक में कमाल नजर आती थीं। साउथ की फिल्म पुली में श्रीदेवी के लुक को भला कौन भूल सकता है। फिल्म के विलेन के किरदार में श्रीदेवी ने तो जैसे जान ही फूंक दी थी। उनका लुक फिल्म में इतना जबरदस्त था कि, वह पहचान में ही नहीं आ रही थीं कि, वह श्रीदेवी हैं।
यह श्रीदेवी का हुस्न ही है जिसको देखकर हर कोई उनकी अदाओं का दीवाना हो जाता था। यही वजह है कि, एक लंबे समय तक श्रीदेवी ने बॉलीवुड पर राज किया है। फिल्म चांदनी में श्रीदेवी के किरदार को भला कौन भूल सकता है। फिल्म में चांदनी की सादगी श्रीदेवी ने इस तरह पर्दे पर उतारी थी कि, आज भी वह लोगों के जहन में जिंदा हैं।
फिल्मों के साथ साथ श्रीदेवी टीवी पर भी अपना जादू चला चुकी हैं। सहारा टीवी के सीरियल मालिनी अय्यर में साउथ की मालिनी बनकर श्रीदेवी ने लोगों को खूब हंसाया था।
श्रीदेवी ने तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन के साथ सबसे ज्यादा फिल्में की। इस जोड़ी ने अलग-अलग भाषाओं की लगभग 27 फिल्मों में एक साथ काम किया। कमल और श्रीदेवी की जोड़ी फिल्मों में बाद में बनी, साथ दोनों का स्कूल के दिनों से रहा क्योंकि ये दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। एक इंटरव्यू में कमल ने बताया था कि वह श्रीदेवी से तब मिले जब वह कुछ 15 या 16 साल की रही होंगी। इन दोनों को एक फिल्म में एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में कास्ट किया गया था। कमल कहते हैं, वैसे तो एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में हमने कई फिल्में कीं लेकिन हमारी परवरिश बिल्कुल भाई और बहन की तरह हुई थी। पर्दे पर रोमांटिक सीन करने के बाद हम बहुत हंसते थे। हम दोनों के संबंध भी एकदम घर जैसे ही थे। इन दोनों की फिल्मों में मूंदरू मुड़ीछु, सदमा, 16 वयथिनीले, सिगप्पू रोक्कल आदि मुख्य रहीं।
----
Leave A Comment