दृश्यम फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर निशिकांत कामत निधन हो गया है। वे 50 साल के थे। निशिकांत कामत हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे और उन्हें लिवर में इन्फेक्शन हो गया था।
निशिकांत कामत के नजदीकी अजय राय ने अहमदाबाद से मराठी ऐक्टर जयंत वाडेकर को इस बारे में जानकारी दी है।
निशिकांत कामत ने बॉलीवुड में अजय देवगन, तब्बू की सुपरहिट दृश्यम और इरफान खान की फिल्म मदारी का डायरेक्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने जॉन अब्राहम की 2 फिल्में फोर्स और रॉकी हैंडसम का भी निर्देशन किया था।
निशिकांत कामत के निधन की खबर पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, रेस्ट इन पीस निशिकांत कामत सर।
वहीं उनके करीबी रहे फिल्मकार मिलाप जवेरी ने कुछ समय पहले अपनी ट्वीटर पोस्ट में बताया था कि निशिकांत लिवर की बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत काफी खराब है और वे जिदंगी तथा मौत के बीच जूझ रहे हैं।
----
Leave A Comment