अर्जुन कपूर के ऑनस्क्रीन दादा-दादी बनकर आ रहे हैं जॉन अब्राहिम और अदिति
मुंबई। मुंबई में बढ़ रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच बॉलीवुड सितारे अपने काम पर जुट गए हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहिम और अदिति राव हैदरी, अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म में एक अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में जॉन अब्राहिम और अदिति राव हैदरी, अर्जुन कपूर के दादा दादी का रोल निभा रहे हैं। इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने जॉन अब्राहिम और अदिति राव हैदरी के लुक से पर्दा हटा दिया है। फिल्म के नाम की अभी घोषणा नहीं की गई है।
कुछ समय पहले ही फिल्म के मेकर्स ने जॉन अब्राहिम और अदिति राव हैदरी का फस्र्ट लुक फैंस के साथ साझा कर दिया है। इस पोस्ट में जॉन अब्राहिम और अदिति राव हैदरी एकदम देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर की अगली फिल्म एक क्रॉस बार्डर लव स्टोरी है जो कि दर्शकों को साल 1947 से लेकर 2020 तक के सफर को दिखाएगी। खबर है कि अर्जुन कपूर की इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जा चुकी है। इस फिल्म को काश्वी नायर डायरेक्ट कर रहे हैं। जॉन अब्राहिम, अदिति राव हैदरी और अर्जुन कपूर के अलावा इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, नीना गुप्ता और कनवालजीत सिंह जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।
फिल्म में रकुल प्रीत सिंह जहां अर्जुन कपूर के साथ रोमांस करती करने जा रही हैं। वहीं अदिति राव हैदरी, नीना गुप्ता का यंग किरदार निभाती नजर आएंगी। अर्जुन कपूर की इस फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। जॉन अब्राहिम ने फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। इस फिल्म में काम करके जॉन अब्राहिम काफी खुश हैं। इस बात का खुलासा कुछ समय पहले ही खुद जॉन अब्राहिम ने ही किया था। एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए जॉन अब्राहिम ने कहा था कि, मैंने स्क्रिप्ट सुनी थी। काश्वी नायर ने मुझे कहा कि मैं इस किरदार के लिए परफेक्ट हूं। जिसके बाद मैं इस फिल्म में काम करने से इनकार नहीं कर पाया।
Leave A Comment