दूसरी शादी के बाद इस हसीना से तीसरी बार हुआ था नागार्जुन को प्यार
मुंबई। साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन आज अपना 61वां बर्थडे मना रहे हैं। साउथ स्टार नागार्जुन अपनी दमदार एक्टिंग और धांसू स्टाइल से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि अक्किनेनी नागार्जुन की निजी जिंदगी जरुर विवादों में घिरती दिखी है। अक्किनेनी नागार्जुन ने दरअसल, दो बार शादी की है। उनकी पहली पत्नी लक्ष्मी दग्गुबाती थी जिसके साथ उनका बेटा नागा चैतन्य है। नागार्जुन और लक्ष्मी दग्गुबाती ने शादी के महज 6 साल बाद ही तलाक ले लिया था। इसकी वजह उनकी दूसरी पत्नी आमला को बताया जाता है।
दरअसल, आमला साउथ स्टार थी और दोनों के बीच फिल्मों की शूटिंग के दौरान प्यार परवान चढ़ा था। कहा जाता है कि इनके अफेयर की भनक लगते ही नागार्जुन और लक्ष्मी के बीच तनाव बढऩे लगा और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। साल 1992 में नागार्जुन और आमला ने एक दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों एक बेटे और तेलुगु स्टार अखिल अक्किनेनी के माता-पिता हंै।
हालांकि दूसरी शादी के बाद नागार्जुन का नाम एक और हसीना से जुड़ा था। कहा जाता है नागार्जुन और फिल्म स्टार तबू के बीच अफेयर रहा था। यही नहीं, इनके अफेयर की खबरों ने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरी थी। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो दोनों के बीच करीब 15 साल तक प्यार भरा रिश्ता रहा था। हालांकि बाद में तब्बू ने नागार्जुन के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। इसकी वजह बताया जाता है कि नागार्जुन अपनी पत्नी आमला को छोडऩे के लिए तैयार नहीं थे।
Leave A Comment