बेटी के साथ सिंगापुर में शिफ्ट होने की तैयारी में काजोल
मुंबई। कोरोना वायरस महामारी के कारण देश और दुनिया का हर इंसान डरा हुआ है। आम लोगों से लेकर खास तक सभी को इस वायरस का डर सता रहा है, जिस कारण कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल रहा है। अगर बात बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की करें तो वो भी कोरोना वायरस महामारी के कारण घर पर ही रहना सही समझ रहे हैं। इन दिनों वो अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रहे हैं और काजोल इन सभी का ध्यान रख रही हैं।
अजय देवगन और काजोल अलग-अलग देशों में रहने की योजना बना रहे हैं इसकी वजह उनकी बेटी न्यासा की पढ़ाई है। अगर मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो काजोल बहुत ही जल्द अपनी बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर निकल जाएंगी। न्यासा वहां पर पढ़ाई करती हैं और उनका कॉलेज दोबारा शुरू होने वाला है। काजोल वहां रहकर अपनी बेटी का ख्याल रखेंगी। खबरों की माने तो अजय देवगन को भी यह फैसला सही लग रहा है, जिस कारण उन्होंने काजोल को न्यासा के साथ जाने की इजाजत दे दी है। न्यासा सिंगापुर के युनाइटेड वल्र्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया की स्टूडेंट हैं। न्यासा जब यहां पढऩे के लिए गई थीं , तब अजय देवगन ने वहां बेटी के लिए एक फ्लैट भी खरीदा था। सूत्रों ने बताया है कि काजोल और न्यासा इसी फ्लैट में एक साथ रहेंगी।
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा अपने फैशन सेंस के लिए काफी मशहूर हैं। काजोल जब भी न्यासा की कोई तस्वीर इंटरनेट पर पोस्ट करती हैं, वो तुरंत वायरल हो जाती है। लोगों को न्यासा का स्टाइलिश अंदाज काफी पसंद आता है। न्यासा एक्टिंग में कॅरिअर बनाना चाहती हैं या नहीं, यह अभी तक साफ नहीं है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी से शानदार है। फिलहाल न्यासा अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं।
---
Leave A Comment