मलाइका भी हुई कोरोना पॉजिटिव
मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद अब अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। मलाइका ने की बहन अमृता अरोड़ा ने इस खबर की पुष्टि की है।
मलाइका अरोड़ा इन दिनों डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर की शूटिंग कर रही थीं। इस शो में मलाइका के साथ गीता कपूर और टेरेंस लुइस बतौर जज काम कर रहे थे। हाल ही में खबरें आई थीं, इंडियाज बेस्ट डांसर के भी 8 मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। बताया जा रहा है कि क्रू मेंबर्स के साथ साथ कुछ कोरियोग्रॉफर्स भी कोरोना की चपेट में आए हैं। फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।
इससे पहले मलाइका ने एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने घर से लेकर इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट तक पहुंचने का सफर इस वीडियो में दिखाया थाथ एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, लगभग 4 महीनों के बाद काम फिर से शुरू करने के लिए घर से बाहर जाना... भावनाओं का मिश्रण ... उत्साह, घबराहट, खुशी, भय. चीजें निश्चित रूप से समान नहीं हैं लेकिन इस शो को चलना चाहिए!!!
Leave A Comment