53 साल के हुए अक्षय कुमार, इन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है नाम
मुंबई। फिल्म जगत के प्रतिभाशाली कलाकार अक्षय कुमार आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे बॉलीवुड के सफल कलाकारों में हैं और काफी सक्रिय हैं। उन्होंने राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिय़ा की बेटी अभिनेत्री ट्ंिवकल खन्ना से विवाह किया है।
अपने कॅरिअर में अक्षय कुमार खिलाड़ी कुमार के नाम से अधिक जाने - जाते हैं। अब वे सामाजिक सरोकारों वाली फिल्में करने पर जोर देते हैं। फिल्म जगत में वे अपने कड़े अनुशासन के कारण ज्यादा लोकप्रिय हैं और वे अपनी फिल्में समय से पहले ही पूरी करने पर विश्वास करते हैं।
अक्षय कुमार आज ट्ंिवकल के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं, लेकिन शादी के पहले उनका कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा।
- अक्षय कुमार और आयशा जुल्का अपनी हिट फिल्म खिलाड़ी की रिलीज के साथ रातोंरात स्टार बन गए थे। जल्द ही उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी ऑफ-स्क्रीन दिखाई देने लगी और इस नई जोड़ी ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
- फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले भी अक्षय और पूजा बत्रा एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। पूजा अपने बॉलीवुड के दिनों में उस समय की मशहूर मॉडल और जानी-मानी अभिनेत्री थीं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना पैर जमाने में अक्षय की मदद की।
-शादी के कुछ सालों बाद अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की खबरें उस समय सुर्खियों में रही थीं, क्योंकि उन्होंने एक साथ चार फिल्में की थीं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ-स्क्रीन भी दिखाई देने लगी थी। हालांकि, दोनों ने साथ में फिल्में करना बंद कर दिया। खबर आई कि अक्षय को ट्विंकल की इच्छा के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने की अनुमति नहीं थी।
- 90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन सबसे पसंदीदा जोडिय़ों में से एक थे। सबसे पहले दोनों स्टार्स 1994 में मोहरा की शूटिंग के दौरान दोस्त बने और 1995 में डेटिंग शुरू की। लगभग 3 साल तक एक साथ रहने के बाद हर कोई उनकी शादी की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, लेकिन बाद में यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया।
अक्षय और शिल्पा मीडिया से अपने रिश्ते को छुपाते रहे और लगभग एक साल तक साथ रहने के बाद एक्ट्रेस ने अक्षय को छोड़ दिया क्योंकि कहा जाता है कि अक्षय उस वक्त शिल्पा और ट्विंकल खन्ना को एक ही समय में डेट कर रहे थे।
अक्षय कुमार ने जब टिंवकल से शादी करने का फैसला लिया , तो उन्हें राजेश खन्ना और डिंपल को मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। एक फोटो शूट में उन्होंने पहली बार ट्ंिवकल के साथ काम किया और पहली ही नजर में अक्षय को ट्ंिवकल से प्यार हो गया। जब अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना को अपने दिल की बात बताई तो उन्होंने हां नहीं कहा था। ट्विंकल खन्ना शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन अक्षय कुमार के कहने पर ट्विंकल खन्ना ने उनको 15 दिन के लिए अपना बॉयफ्रेंड बना लिया था।
एक इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अक्षय कुमार को लेकर जरा भी गंभीर नहीं थीं। कुछ समय पहले ही ट्विंकल खन्ना का अजय देवगन के साथ ब्रेकअप हुआ था जिसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार को डेट करना शुरु कर दिया था। फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। शादी से पहले अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से वादा किया था कि वह अपने दिल की हर बात अपनी पत्नी के साथ शेयर करेंगे और लड़ाई होने पर बातचीत करके समस्या का हल निकालेंगे।
शादी से पहले डिंपल कपाडिय़ा, अक्षय कुमार को जरा भी पसंद नहीं करती थीं। डिंपल कपाडिय़ा को लगता था कि अक्षय कुमार गे हैं। यही वजह है कि अपनी सासू मां को मनाने के लिए अक्षय कुमार ने बहुत पापड़ बेले हैं। शादी से पहले अक्षय कुमार को डिंपल कपाडिय़ा ने एक साल तक लिव इन में रहने की सलाह दी थी। डिंपल कपाडिय़ा चाहती थीं कि शादी से पहले दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझ लें। शादी से पहले अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के साथ 2 बार सगाई की थी। शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के रिश्ते में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। अक्षय कुमार आज भी ट्विंकल खन्ना पर अपनी जान छिड़कते हैं।
----
Leave A Comment