अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का निधन
मुंबई। जानी-मानी गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। रिपोट्र्स के मुताबिक उनको किडनी की समस्या थी। वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। आदित्य की उम्र सिर्फ 35 साल थी।
सिंगर-कम्पोजर शंकर महादेवन ने लिखा, यह खबर सुनकर टूट गया हूं। हमारे प्यारे आदित्य पौडवाल अब नहीं रहे। कितने गजब के म्यूजिशन, गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर वाले प्यारे इंसान थे। हमने कई प्रॉजेक्ट्स पर साथ में काम किया था। मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा। परिवार के लिए प्रार्थनाएं। लव यू आदित्य, तुम याद आओगे।
लिम्का बुक ऑफ रेकॉड्र्स में दर्ज है नाम
आदित्य संगीतकार थे। उनका नाम भारत के सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में लिम्का बुक ऑफ रेकॉड्र्स में दर्ज है। आदित्य ने अपनी मां अनुराधा पौडवाल के साथ भजन भी गाए हैं।
अनुराधा पौडवाल की शादी अरुण पौडवाल से हुई थी, जो प्रसिद्ध संगीतकार एसडी बर्मन के सहायक थे। खुद अरुण भी एक संगीतकार थे। नब्बे के दशक में अनुराधा पौडवाल अपने करिअरर के शिखर पर थीं, उसी समय उनके पति अरुण की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अनुराधा की एक बेटी कविता पौडवाल भी सिंगर हैं।
Leave A Comment