अरविंद स्वामी से लेकर राम चरण, वेंकटेश तक, साउथ के ये स्टार्स बॉलीवुड में अपना सिक्का नहीं जमा पाए
मुंबई। साउथ फिल्म सितारे बॉलीवुड सितारों की तरह ही पूरे देश में खासा लोकप्रिय हैं। कुछ साउथ स्टार्स ने तो बॉलीवुड की दुनिया में भी न सिर्फ कदम रखा बल्कि दर्शकों का दिल भी जीता। बावजूद इसके इन कलाकारों को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में वो सम्मान नहीं मिला जो उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मिलता है। यही वजह है कि हिट फिल्में देने के बावजूद इन साउथ स्टार्स का बॉलीवुड में सिक्का नहीं जम पाया और जल्दी ही इन सितारों ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से तौबा कर डाली। देखिए लिस्ट-
वेंकटेश- साउथ स्टार वेंकटेश ने 90 के दशक में एक्टर ने करिश्मा कपूर के साथ अनाड़ी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी। जिसके गाने आज भी लोगों की जुबां पर है। इसके बाद भी एक्टर ने कुछेक हिंदी फिल्में की, लेकिन फिर जल्दी ही वापस साउथ का रुख कर लिया। अब इसकी वजह उन्हें अच्छे ऑफर्स का न आना रहा हो या फिर बॉलीवुड में उनका तालमेल न बैठ पाना रहा हो।
अरविंद स्वामी- तमिल स्टार अरविंद स्वामी ने मणिरत्नम के साथ रोजा और बॉम्बे जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी। इसके बाद वो राजा को रानी से प्यार हो गया और सात रंग के सपने जैसी फिल्मों में भी दिखे। मगर इसके बाद उन्होंने हिंदी सिने दर्शकों की दुनिया को बाय-बाय कर दिया।
चिरंजीवी- साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी हिंदी फिल्मी दर्शकों को प्रभावित करने की खूब कोशिश की। वो आज का गुंडाराज, द जेंटलमैन और प्रतिबंध जैसी फिल्मों में दिखे। मगर वो प्यार नहीं मिला जो साउथ में मिलता है। इसलिए वे दक्षिण भारतीय फिल्मों तक ही सीमित होकर रह गए।
राम चरण- चिरंजीवी के बेटे राम चरण भी फिल्म जंजीर के रीमेक से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। हालांकि इसके बाद एक्टर ने हिंदी फिल्मी दुनिया का रुख नहीं किया।
किच्चा सुदीप- किच्चा सुदीप कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। हाल ही में किच्चा सुदीप ने सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के जरिए खूब चर्चा बटोरी। लेकिन इससे पहले वो मक्खी, फूंक और रन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अच्छे काम के बावजूद उन्हें वो लोकप्रियता नहीं मिली जो उन्हें साउथ में मिलती है।
विक्रम तमिल फिल्म स्टार विक्रम ने भी रावण और डेविड जैसी हिंदी फिल्में की। लेकिन जो जलवा एक्टर का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हैं वो यहां नहीं कायम हो पाया।
सिद्धार्थ- आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती से बॉलीवुड डेब्यू के जरिए सिद्धार्थ ने करोड़ों लोगों का दिल जीता था। हालांकि इसके बाद उन्होंने साउथ में ही काम करना उचित समझा।
सूर्या- तमिल सुपरस्टार सूर्या के तो हिंदी भाषाई सिनेप्रेमी भी दीवाने हैं। वो फिल्म रक्तचरित्र के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं जिसमें उनके काम ने सभी का ध्यान खींच लिया था, लेकिन उन्हें इस बात का अहसास हो गया था कि बॉलीवुड उनकी मंजिल नहीं है।
पृथ्वीराज सुकुमारन- मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का ये सुपरस्टार भी हिंदी फिल्म अइय्या और औरंगजेब में नजर आ चुका है। लेकिन यहां उन्हें खास सफलता नहीं मिली।
दलकीर सलमान- मलयालम फिल्म स्टार ममूटी के बेटे दलकीर सलमान ने कारवां और द जोया फैक्टर जैसी फिल्में दी है। बेहतरीन काम के बावजूद अभी तक वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पैर नहीं टिका पाए हैं।
Leave A Comment