कोरोना से ठीक होकर प्लाज्मा डोनेट करेंगे अर्जुन कपूर
मुंबई। दो हफ्ते पहले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। फैंस को यह जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी थी। फिलहाल वे होम आइसोलेशन में हैं। अब अर्जुन कपूर ने फैसला किया है कि कोरोना से ठीक होकर वे अपना प्लाज्मा डोनेट करेंगे। ऐसा करके अर्जुन कपूर कोरोना से रिकवर होने वाले बाकी लोगों को भी प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।
जानकारी देते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, यह मेरा कर्तव्य है, मैं आप सभी को इस बारे में दूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझमें हल्के लक्षण हैं। डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। इसके बाद बाकी स्टार्स और उनके फैंस ने अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। अब खबर है कि वे ठीक होकर प्लाज्मा डोनेट करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हेल्थ से जुड़े एक मेडिकल अधिकारी ने बताया, हां, यह सच है। अर्जुन पॉजिटिव पाए जाने के 45वें दिन पर अपना प्लाज्मा डोनेट करेंगे। हम उनके इस फैसले का स्वागत करते हैं क्योंकि ऐसे फैसले बाकी लोगों को भी ऐसा कदम उठाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस बीमारी से लोगों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा थेरपी बहुत जरूरी है और बाकी लोगों को भी प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आना चाहिए।
इस सूत्र ने आगे बताया, अर्जुन को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए सिटी हॉस्पिटल जाना होगा। अभी हम डेट फाइनल करने के लिए उनसे संपर्क में हैं और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। एक्टर का यह फैसला वाकई में अच्छा है। हम चाहते हैं कि जिन भी लोगों ने कोरोना से जंग जीती है, वे भी आगे आएं और ऐसा काम करें। हमें इस बीमारी को हराने की जरूरत है और इसके लिए सभी देशवासियों की जरूरत है।
----
Leave A Comment