ब्रेकिंग न्यूज़

 जानी-मानी अभिनेत्री आशालता का निधन
 सातारा।  दिग्गज हिन्दी और मराठी अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का सातारा के एक अस्पताल में मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले ही बीमार हुई थीं। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह 79 साल की थीं।
 एक निजी अस्पताल में अभिनेत्री का 17 सितंबर से इलाज चल रहा था। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,  सोमवार शाम को उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेत्री सीरियल की शूटिंग के लिए सातारा आईं थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। 
उन्होंने कई मराठी और हिंदी फिल्मों तथा मराठी नाटकों में अभिनय किया है। हिन्दी फिल्मों में वे ज्यादातर मां के रोल में नजर आईं। उन्होंने अपने दौर में कई जाने-माने कलाकारों के साथ काम किया। 
एक्ट्रेस आशालता के निधन पर जानी-मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। शबाना आजमी ने बासु चटर्जी की फिल्म अपने पराये में आशालता जी के साथ काम किया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म स्वामी में भी साथ काम किया था। 
 31 मई, 1941 को गोवा में पैदा हुईं आशालता एक मराठी गायिका, नाटककार और फिल्म अभिनेत्री के रूप में प्रसिद्ध थीं। उनकी स्कूलिंग मुंबई के सेंट कोलंबो हाई स्कूल, गिरगांव में हुई थी। 12वीं के बाद कुछ समय तक उन्होंने मंत्रालय में पार्ट टाइम काम भी किया। इसी दौरान उन्होंने आर्ट में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में एमए किया था। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के मुंबई केंद्र पर कुछ कोंकणी गाने भी गाए।
 आशालता ने 100 से ज्यादा हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में पहली बार वे बासु चटर्जी की फिल्म  अपने पराए में नजर आईं। इसके लिए उन्हें  बंगाल क्रिटिक्स अवार्ड  और बेस्ट सह कलाकार का फिल्मफेयर मिला था। फिल्म  जंजीर  में उन्होंने अमिताभ बच्चन की सौतेली मां का किरदार निभाया था। आशालता ने अंकुश, अपने पराए, आहिस्ता आहिस्ता, शौकीन, वो सात दिन, नमक हलाल और यादों की कसम समेत कई   हिन्दी फिल्मों में काम किया। अपने अभिनय से उन्होंने हमेशा लोगों को प्रभावित किया।  
 द गोवा हिंदू एसोसिएशन  द्वारा प्रस्तुत नाटक  संगीत सेनशैकोलोल  में रेवती की भूमिका में आशालता ने अपनी नाटकीय करिअर की शुरुआत की। मराठी नाटक  मत्स्यगंधा में आशालता के अभिनय की काफी तारीफ हुई । नाटक में उन्होंने गाने भी गाए थे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english