पं. दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर बनी फिल्म में दीपिका चिखलिया निभा रही हैं अहम किरदार
मुंबई। भारत के सबसे लोकप्रिय टीवी शो रामायण में सीता मैया का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया टोपीवाला एक नई फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर बनी फिल्म में अहम किरदार अदा करेंगी।
इस बारे में दीपिका ने ट्वीट कर जानकारी दी। दीपिका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर उनको मेरा प्रणाम। इस फिल्म का नाम दीनदयाल: एक युगपुरुष है। फिल्म को मनोज गिरी डायरेक्ट और रेशम साहू प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म के मेकर्स ने पंडित दीनदयाल की जयंती पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। देखिए फिल्म का ट्रेलर... ।फिल्म में अभिनेत्री अनिता राज भी नजर आएंगी।
फिल्म 1 मिनट और 58 सेकेंड का यह ट्रेलर काफी सस्पेंस से भरा हुआ है। यह फिल्म दीनदयाल की रहस्यमयी मौत पर सवाल उठाती है।
-----
Leave A Comment