ब्रेकिंग न्यूज़

  दीपिका, प्रियंका , कैटरीना  समेत इन हसीनाओं के साथ रणबीर के रहे अफेयर्स के चर्चे

  मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट क्यूट एक्टर्स में शुमार रणबीर कपूर सोमवार यानी 28 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिलहाल वे आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं और चर्चा है कि जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हालांकि ऐसी चर्चा कई हसिनाओं के साथ होती रही है। 

अवंतिका मलिक- सबसे पहले रणबीर के साथ अंवतिका मलिक का नाम जुड़ा। रणबीर और अवंतिका एक साथ पढ़े हैं। कम ही लोग जानते हैं कि अवंतिका मलिक एक्टर आमिर खान के भांजे इमरान खान की पत्नी हैं।  रणबीर और अवंतिका के रिश्ते के वक्त रणबीर फिल्मी दुनिया में नहीं आए थे। रिपोट्र्स की मानें तो दोनों  करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में थे। 

 नंदिता मथानी- मशहूर फैशन डिजाइनर नंदिता मथानी के साथ भी रणबीर का नाम उछला। दोनों के बीच 10 साल का फर्क था और यही उनके ब्रेकअप का कारण बना। मालूम हो, नंदिता,  संजय कपूर की पहली पत्नी थीं।
 सोनम कपूर- सोनम और रणबीर, दोनों ने ही अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत फिल्म  सांवरिया से की थी। फिल्म के सेट से ही दोनों के बीच रिश्ते की खबरें आईं। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाया।  
 दीपिका पादुकोण- फिल्म  बचना ए हसीनों  की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों की नजदीकियों का आलम ऐसा था कि दीपिका ने अपनी गर्दन पर आरके का टैटू तक बनवा लिया था। हालांकि दोनों का प्यार अंजाम तक नहीं पहुंच पाया।  आखिरकार  दीपिका ने दिलफेंक रणबीर से अलग होने की बेहतर समझा और रणवीर सिंह से शादी कर ली। 
 कैटरीना कैफ- इन सबके बाद रणबीर का नाम कैटरीना कैफ के साथ जुड़ा। दोनों पर फिल्म  अजब प्रेम की गजब कहानी  की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे का सुरूर चढ़ा। दोनों एक ही साथ एक ही फ्लैट में रहने लगे थे। .हालांकि खबरों के मुताबिक रणबीर के पैरेंट्स को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और इसी कारण दोनों ने राहें जुदा कर लीं। 
 नरगिस फाखरी- इम्तियाज अली की फिल्म  रॉकस्टार की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के बीच केवल ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी अच्छी केमिस्ट्री दिखती थी। हालांकि इस रिश्ते में भी चीजें सही से नहीं चल पाईं और दोनों अलग हो गए।
 प्रियंका चोपड़ा- प्रियंका और रणबीर के रिश्तों ने भी बॉलीवुड के गलियारों में काफी सुर्खियां बटोरीं। दोनों फिल्म  अंजाना-अंजानी  में एक साथ नजर आए थे। बाद में दोनों ने ही अपने रास्ते बदल लिए और रिश्ते को दोस्ती का नाम दे दिया। 
 आलिया भट्ट- आखिरकार रणबीर कपूर की जिंदगी में ऐसी लड़की आई जिसे रणबीर खुद और उनके घरवाले सब पसंद करते हैं। आलिया में रणबीर के पापा दिवंगत ऋषि कपूर को उनकी बहू नजर आई। उन्होंने खुलकर दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया। उम्मीद करते हैं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english