टीवी की दुनिया में रेखा का जादू... गुम हैं किसी के प्यार में शो का प्रोमो लांच किया
मुंबई। खूबसूरत रेखा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। रेखा ने भले ही फिल्मों में काम करना कम कर दिया है लेकिन अब भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। यही वजह है जो फैंस लंबे समय से रेखा के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो रेखा स्टार प्लस को शो गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा बनने जा रही हैं।
कुछ समय पहले ही स्टार प्लस पर रेखा के सो का प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में रेखा गुम है किसी के प्यार में गाने को गुनगुनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में रेखा हमेशा की तरह काफी एवरग्रीन नजर आ रही हैं। रेखा के शो का पहला प्रोमो सामने आते ही उनके फैंस खुशी से झूम रहे हैं। वह बात अलग है कि अब तक रेखा ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे स्टार प्लस के इस शो में नजर आएंगी या नहीं या फिर वे केवल शो के प्रोमो का हिस्सा हैं।
----
Leave A Comment