माधुरी ने पिता की खातिर डॉ. नेने से शादी की थी
मुंबई । खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज अपनी शादी की 21वीं सालगिरह मना रही हैं। उन्होंने 17 अक्टूबर 1999 में अमरीकी चिकित्सक डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर सबको चौंका दिया था। आज शादी की सालगिरह के मौके पर माधुरी दीक्षित के फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की है।
माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पति श्रीराम नेने के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। इन दोनों तस्वीर में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने काफी अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं।
इन दोनों तस्वीरों को साझा करते हुए दिग्गज अभिनेत्री ने पति श्रीराम नेने को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, आज मेरे सपनों के इंसान के साथ रोमांच से भरे एक और वर्ष की शुरुआत है। हम इतने अलग हैं और फिर भी मैं अपने जीवन में आपके प्रति आभारी हूं। आपको और हमें सालगिरह मुबारक हो राम। मीडिया पर पति श्रीराम नेने के लिए लिखा माधुरी दीक्षित का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारे पोस्ट को पसंद कर रहे हैं।
एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया था कि श्रीराम नेने उनके बारे में बिल्कुल नहीं जानते थे। उन्हें नहीं पता था कि माधुरी एक फेमस एक्ट्रेस है। उन्हें बाद में पता चला और फिर उन्होंने माधुरी की फिल्में देखी। माधुरी को श्रीराम की यही बात पसंद आई। डॉ. नेने के साथ माधुरी का रिश्ता उनकी बहन ने तय किया था। कहा जाता है कि माधुरी के पिता काफी सख्त मिजाज के थे और वे माधुरी के फिल्मों में काम करने के खिलाफ थे। यहां तक कि उन्होंने गायक सुरेश वाडेकर के साथ माधुरी का रिश्ता जोडऩा चाहा, लेकिन सुरेश ही पीछे हट गए। बाद में पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए माधुरी ने डॉ. नेने से शादी की और अमरीका चली गई थी। कुछ साल पहले ही वे अपने पति और दो बेटों के साथ भारत लौटी हैं और यही सैटल हो गई हैं। आज वे अपने परिवार के साथ बहुत खुश हैं।
Leave A Comment