रणबीर ने गिटार लेकर गाया माता रानी का भजन, नीतू कपूर ने वीडियो शेयर कर दी नवरात्र की बधाई...
मुंबई। नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है। ऐसे में बॉलीवुड के सभी सितारे अपने अपने तरीके से फैंस को नवरात्रि की बधाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही नीतू कपूर ने भी एक वीडियो शेयर करके फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। नीतू कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसकी वजह है रणवीर कपूर... जो कि नीतू कपूर के वीडियो में नजर आ रहे हैं। नीतू कपूर के इस वीडियो में उनके बेटे रणबीर कपूर मातारानी के चरणों में बैठकर भजन गाते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, ये वीडियो रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार का एक सीन है जिसमें रणबीर कपूर माता के जगराते में पूरे भक्तिभाव के साथ भजन गा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने भी माता रानी के जयकारे लगाए हैं। वहीं फैंस को रणबीर कपूर का ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। हालांकि रणबीर की फिल्म रॉकस्टार लोगों को खास पसंद नहीं आई थी।
---
Leave A Comment