प्रभास की फिल्म राधे श्याम का मोशन पोस्टर इस दिन रिलीज होगा
मुंबई। साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म राधे श्याम खासा सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म की शूटिंग बदस्तूर जारी है। तो इस बीच फिल्म निर्माता-निर्देशक भी फिल्म राधे श्याम को लेकर दर्शकों के दिलों में एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ाने में व्यस्त हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही निर्माताओं ने इस फिल्म से लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का लुक रिलीज किया था। ये फस्र्ट लुक पोस्टर अदाकारा के बर्थडे के दिन रिलीज किया गया था। अब जब सुपरस्टार प्रभास का जन्मदिन आने वाला है। तब मेकर्स फैंस को एक और तोहफा देने की तैयारी में व्यस्त हैं। प्रभास ने हाल ही में खुद इस बात की जानकारी अपने चाहने वालों को दी है।
बाहुबली और साहो फेम स्टार प्रभास ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि फिल्म का मोशन पोस्टर 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। एक्टर ने लिखा है, राधे श्याम की गति 23 अक्टूबर को एक मोशन पोस्टर के जरिए महसूस करिए। बने रहिए हमारे साथ। प्रभास के इस ऐलान से उनके फैंस अब 23 अक्टूबर के इंतजार में बैठे हैं।
Leave A Comment