ब्रेकिंग न्यूज़

 इस संगीतकार की वजह से केदारनाथ भट्टाचार्य हमेशा के लिए बन गए कुमार सानू
- माफिया गैंग के सामने दिया था  पहला लाइव परफार्मेंस
जन्मदिन पर विशेष
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में अगर 90 के दशक की बात होगी तो वह कुमार सानू बिना अधूरी रहेगी। कुमार सानू 90  के दौर के वे सिंगर थे जिन्होंने एक फिल्म के 7-7 गाने गाए हैं और सभी गाने एक से बढ़कर एक रहे। आज यानी 20 अक्टूबर को  किंग ऑफ मेलेडी कुमार सानू का जन्मदिन है तो आज जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें....
- कुमार सानू का असली नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। कुमार सानू का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपना पहला गाना साल 1986 में बांग्लादेशी फिल्म  तीन कन्या में गाया था। 
-कुमार सानू के पिता पशुपति भट्टाचार्य एक कंपोजर थे। कुमार सानू ने हाल ही में  द कपिल शर्मा शो  में बताया कि उन्होंने अपना पहला लाइव परफॉर्मेंस माफिया गैंग के सामने दिया। यह सब एक रेलवे ट्रैक पर हुआ और वहां पर 20 हजार लोग थे। मैंने डरते-डरते गाना गाया और डांस भी किया। जब इस बात का पता उनके पिता को चला तो उनके पिता ने ना केवल उन्हें डांटा बल्कि थप्पड़ भी जड़ दिया।
- कुमार सानू किशोर कुमार को अपना आदर्श और गुरु मानते हैं। वे स्टेज प्रोग्राम में हमेशा किशोर कुमार की आवाज में ही गाने गाते हैं। उनका नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है लेकिन आवाज किशोर कुमार से मिलने के कारण उनका नाम बदल दिया गया। इसके पीछे का किस्सा ऐसा है कि एक बार गजल सम्राट जगजीत सिंह ने कुमार सानू की मुलाकात संगीतकार कल्याण जी-आनंद जी से करवाई। कल्याण जी ने कहा कि तुम्हारी आवाज किशोर दा से मिलती है तो तुम अपना नाम कुमार सानू रख लो और केदारनाथ भट्टाचार्य कुमार सानू बन गए। इसके बाद कल्याण जी ने उन्हें फिल्म  जादूगर  में गाने का चांस दिया। 
- कुमार सानू ने एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करके गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने कॅरिअर में 20 हजार से अधिक गाने गाए हैं। वे अभी भी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।
- कुमार सानू के कॅरिअर को बुलंदियों तक पहुंचाने में साल 1990 में आई फिल्म  आशिकी  का बड़ा हाथ है। इस फिल्म के साथ ही कुमार सानू फिल्म इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम बन गए। फिल्म के गाने  सांसों की जरूरत हो जैसे, नजर के सामने जिगर के पार, अब तेरे बिन जी लेंगे हम, धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना, मैं दुनिया भूला दूंगा तेरी चाहत में आज भी लोगों की जुबां पर हैं। 
- साल 1980 में कुमार सानू ने रीटा भट्टाचार्य से शादी की। रीटा से उन्हें जेसी, जीको और जान नाम से तीन बेटे हैं। रीटा से रिश्ते के दौरान ही कुमार सानू के इश्क के चर्चे उस दौर की खूबसूरत एक्ट्रेस में शामिल मीनाक्षी शेषाद्रि से चलने लगे।  रीटा को जब कुमार सानू  के साथ अफेयर के बारे में पता चला तो साल 1994 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कुमार ने सलोनी भट्टाचार्य से शादी कर ली। इनसे कुमार को एना नाम की एक बेटी है। वहीं कुमार सानू ने 2001 में एक बच्ची को गोद किया और  नाम रखा शेनन, जो एक गायिका हैं और यूके में रहती हैं। गोद लेने के 17 साल बाद कुमार सानू ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने शेनन को गोद लिया है।  शेनन ने हाल में ही पॉप सॉन्ग  अ लॉन्ग टाइम  से गायन के क्षेत्र में कदम रखा है। इस गाने को जमानेभर में मशहूर जस्टिन बीवर के सहायक जेसन बॉयड ने लिखा है । वहीं इस साल के बिग बॉस के एक एपिसोड में जान कुमार सानू ने पिता कुमार सानू के बारे में एक खुलासा किया। जान ने बताया,  जब मेरी मां 6 महीने की प्रेग्नेंट थीं तो पापा उन्हें छोड़कर चले गए थे। 
- कुमार सानू को केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब प्यार मिला है। अमेरिका में तो कुमार सानू डे भी मनाया जाता है। अमेरिकी प्रांत ओहियो के मेयर माइकल आर. टर्नर ने तो 31 मार्च को कुमार सानू डे घोषित कर दिया। इसके अलावा कुमार सानू को इंग्लैंड की संसद में अनुराधा पौडवाल के साथ सम्मानित भी किया गया।  
- कुमार सानू ने अपने करिअर में हजारों गाने गाए हैं। केवल हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी, असामी, भोजपुरी, बंगाली, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल, पंजाबी, ओडिया, उर्दू, पाली, अंग्रेजी, बंगाली और स्पैनिश में भी गाए हैं।
-  कुमार सानू को कई अवॉड्र्स मिले। इनमें प्रतिष्ठित पद्मश्री (साल 2009) सम्मान भी शामिल है। उनके नाम लगातार 5 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने का नाम भी दर्ज है।
-  अपने करियर में कुमार सानू ने संगीतकार नदीम-श्रवण के साथ लंबे समय तक काम किया और कई सुपरहिट गाने गाए। इसके बाद अनु मलिक, जतिन-ललित, हिमेश रेशमिया, आनंद-मिलिंद जैसे म्यूजिशियंस के साथ काम किया। कुमार सानू ने अपने जीवन में 20 हजार से अधिक गाने गाए हैं। उनका हर एक गाना सुपर डुपर हिट है। इसकी लिस्ट तो काफी लंबी है लेकिन फिर भी हम आपको उनके बेस्ट से बेस्ट गाने बता रहे हैं। 'इक लड़की को देखा तो ऐसा लगा',  सोचेंगे तुम्हें प्यार', 'तुझे ना देखूं तो चैन', 'चुरा के दिल मेरा', 'मेरा दिल भी कितना पागल है', 'कितना हसीन चेहरा', 'तेरे दर पर सनम चले आए', 'बाजीगर ओ बाजीगर', 'सातों जनम मैं तुझे', 'दिल का आलम', 'आइए आपका इंतजार था', 'राह में उनसे मुलाकात हो गई', 'तुम्हें अपना बनाने की कसम खाई है' जैसे गाने शामिल हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english