नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह संग लिए सात फेरे, सामने आया शादी का वीडियो
मुंबई। बॉलीवुड की नामी सिंगर नेहा कक्कड़ ने आखिरकार शादी रचा ली है। रोहनप्रीत सिंह के साथ नेहा कक्कड़ ने दिल्ली के गुरूद्वारे में सात फेरे लिए है। इस वक्त नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जहां दोनों एक दूसरे के साथ शादी के फेरे लेते हुए दिख रहे हैं।
इस वीडियो में नेहा कक्कड़ दुल्हन बनी रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की रस्में निभा रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो में इस क्यूट कपल ने एक ही कलर का शादी का जोड़ा पहना है। रोहनप्रीत सिंह जहां क्रीम कलर की शेरवानी में खूब जम रहे हैं तो वहीं, नेहा कक्कड़ भी इसी रंग के जोड़े में दिख रही है। शादी की रस्मों को निभाता हुई ये जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है।
खुद नेहा कक्कड़ भी अपने फैंस के साथ शादी की जानकारियां शेयर कर रही हैं। इससे पहले अदाकारा ने मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। इन फोटोज में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह एक बेहद प्यारे कपल की तरह दिख रहे थे। नेहा कक्कड़ की इन फोटोज पर कई सेलेब्स और फैंस ने बधाई संदेश भी दिए थे।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बाद पंजाब में ही एक ग्रैंड फंक्शन की तैयारी में हैं। जो 26 अक्टूबर को होने वाला है। इस दौरान दोनों के ही परिवार के लोग और करीबी सदस्य इस फंक्शन में शामिल होंगे। बता दें कि बीते कई दिनों से नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी को लेकर खबरों का बाजार गर्म था। ये बातें उस वक्त से शुरू हुईं जब दोनों ने अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर प्रचार-प्रसार शुरू किया था। उस वक्त कहा जाने लगा था कि इनकी शादी की खबरें महज एक पब्लिसिटी स्टंट हैं। हालांकि अब नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ फेरे लेकर इन तमाम खबरों पर झूठा करारा दे दिया है।
रोहनप्रीत सिंह की बात करें तो वो भी नेहा की तरह ही एक सिंगर हैं। रोहनप्रीत सिंह ने साल 2007 में सारेगामापा लिटिल चैंप शो में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वो रिएलिटी सिंगिंग शो राइजिंग स्टार-2 का भी हिस्सा बन चुके हैं। इतना ही नहीं, वो टीवी रियल्टी शो मुझसे शादी करोगे में भी नजर आए थे।
---
Leave A Comment