ब्रेकिंग न्यूज़

  रंभा, अविनाश वधावन से लेकर सुमीत सहगल समेत 90 के दशक के ये लोकप्रिय स्टार्स  कहां खो गए ......
मुंबई। 90 के दशक में कुमार गौरव, मधु शाह, किमी काटकर और सुमित सहगल समेत समेत कई स्टार्स ऐसे रहे, जिन्होंने रातोंरात दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की। लेकिन आज ये मानों जैसे गुमनामी की जिंदगी बसर रहे हो। आज हम अपनी इस खास रिपोर्ट में ऐसे ही स्टार्स के बार में बताने जा रहे हैं, जिन्हें काफी लंबे से फिल्मों में एक्टिंग करते नहीं देखा गया।  
अविनाश वाधवन- 1990 के दशक में अविनाश वाधवन एक लोकप्रिय अभिनेता थे और कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दिए थे। हालांकि वह बॉलीवुड में अपनी छाप छोडऩे में नाकाम रहे और जल्द ही गायब हो गए। बीच में उन्होंने कुछ सीरियलों में काम अवश्य किया, लेकिन कुछ बरसों से वे छोटे परदे से भी नदारत हैं। 
 आयशा जुलका- जो जीता वो सिकंदर फिल्म में आमिर की नायिका बनकर लोगों का दिल जीतने वाली आयश जुलका भी गुमनमी की जिंदगी जी रही हैं।  इस फिल्म में पहला नशा  सॉन्ग में आयशा जुुलका की   प्यारी मुस्कान आज भी दर्शकों को याद है। उन्होंने जो जीता वही सिकंदर और   खिलाड़ी  जैसी कई फिल्मों में काम किया। । समीर वाशी से शादी करने के बाद वे फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं। 
दीपा साही- दीपा साही को आज भी शाहरुख खान के विपरीत  माया मेमसाहब  में उनके अभिनय के लिए याद किया जाता है। वह आखिरी बार साल 2015 में  मांझी-द माउंटेन मैन  फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। दीपा साही अपने दौर में थियेटर और कलात्मक फिल्मों में काफी सक्रिय थीं। 
 फरदीन खान- दिवंगत अभिनेता और निर्देशक फिरोज खान के बेटे फरदीन खान एक समय भारतीय दर्शकों के दिल की धड़कन थे। उन्होंने 1990 में अपनी फिल्म  प्रेम अगन  के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता था। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में  जंगल, प्यार तूने क्या किया, फिदा, हे बेबी, प्रेम अगन, और नो एंट्री शामिल हैं। 2001 में नशीली दवाओं से संबंधित गिरफ्तारी के बाद वो सुर्खियों में आए थे। पिछले दिनों उनकी एक फोटो सामने आई थी जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल था। वे काफी मोटे हो गए हैं। फिलहाल वे बेरोजगार हैं। 
 कुमार गौरव- अभिनेता राजेन्द्र कुमार के बेटे कुमार गौरव ने फिल्म लव स्टोरी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और लोगों के दिलों में छा गए थे। उसके बाद उन्होंने  नाम, तेरी कसम, कांटे  और  बेगाना जैसी कई हिट फिल्मों में देखा गया था। एक्टिंग की दुनिया से दूर होने के बाद वो एक सफल बिजनेस हैं।
 मधु शाह- मधु शाह अपने जमाने की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस थीं, जिन्हें हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में उनके कामों के लिए याद किया जाता है। मधु 1991 में हिट हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों की सीरीज में दिखाई दीं। 1992 में वह तमिल में सुपरहिट फिल्म  रोजा  में मुख्य अभिनेत्री थीं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2011 में थी। इसके बाद वह कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में दिखाई दीं। 
 ममता कुलकर्णी- ममता कुलकर्णी कई सफल हिंदी फिल्मों में दिखाई दीं और उन्हें अपनी चुलबुली मुस्कान के लिए याद किया गया। वह ड्रग्स माफिया विक्की गोस्वामी के साथ प्यार में थी। दुबई में बसने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली।
 नीलम कोठारी- 1984 में  जवानी के साथ अपने करिअर की शुरुआत कर चुकीं नीलम कोठारी अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस थीं। उन्हें कई लोकप्रिय फिल्मों में देखा गया। उनकी आखिरी फिल्म कसम  थी, जो 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्मों से विदाई लेने के बाद उन्होंने ज्वैलरी डिजाइनिंग की और 2011 में मुंबई में अपना ज्वैलरी स्टोर शुरू किया।
 रागेश्वरी लुम्बा- 43 वर्षीय एक्ट्रेस रागेश्वरी लुम्बा 1993 से 2003 तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने कई टीवी शोज की भी मेजबानी की। वह 2011 में बिग बॉस 5 में एक प्रतियोगी भी थीं।
 राहुल रॉय- 1990 की महेश भट्ट प्रोडक्शंस की ब्लॉक ब्लास्टर फिल्म 'आशिकी' में राहुल रॉय मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म की जबरदस्त सफलता ने अभिनेता को रातोंरात स्टार बना दिया था। लेकिन वो जल्द ही फिल्मों से गायब हो गए। बिग बॉस (2007) में उनका प्रदर्शन देखने लायक था।
 रंभा- विजयलक्ष्मी येदी उर्फ  रंभा ने हिंदी के अलावा विभिन्न भाषाओं की भारतीय फिल्मों में अभिनय किया है। एक्ट्रेस ने 1995 में आई फिल्म 'जल्लाद' के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 2004 तक उन्हें कई लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'बेटी नंबर 1', 'घरवाली बहारवाली', 'प्यार दीवाना होता है' में देखा गया। उनकी आखिरी फिल्म वर्ष 2011 में थी जब उन्होंने एक मलयालम फिल्म में अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने कनाडा के बिजनेसमैन के साथ शादी की।
 शिल्पा शिरोडकर- शिल्पा शिरोडकर भी अपने जमकर की लोकप्रिय एक्ट्रेस थीं। उन्होंने1989 से 2000 तक बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 2013 में जी टीवी सीरीज 'एक मु_ी आसमान' के साथ अभिनय में वापसी की।
 सुमीत सहगल-  1987 से 1995 तक बॉलीवुड में एक्टिव थे। इस छोटी अवधि के दौरान सुमित ने तीस से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। बॉलीवुड फिल्मों से दूर होने के बाद सुमित इन दिनों एक डबिंग कंपनी चला रहे हैं।
 विवेक मुशरान- बॉलीवुड अभिनेता विवेक मुशरान ने 1991 में फिल्म 'सौदागर' की सफलता के बाद जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। 'सौदागर' के बाद 'राम जाने' जैसी कई फिल्मों में देखा गया। विवेक अब फिल्मों में केवल करैक्टर रोल्स करते हैं।
 किमी काटकर- किमी काटकर 1980 से 1990 के दशक तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला लिया और वे अपने परिवार के साथ खुश हैं। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english