स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि पर बेटे प्रतीक बब्बर ने शेयर किया बेहद इमोशनल नोट
मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री स्मिता पाटिल की आज 34 वीं पुण्यतिथि है। 13 दिसंबर 1986 को स्मिता पाटिल का निधन हो गया था। स्मिता पाटिल केवल 31 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं। अपनी मां की पुण्यतिथि के मौके पर प्रतीक बब्बर ने बेहद इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
प्रतीक बब्बर हमेशा अपनी मां को बहुत याद करते हैं और हमेशा कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। प्रतीक ने लिखा, '34 साल पहले आज ही के दिन मेरी मां हमें छोड़कर चली गई थीं...इतने सालो में मैंने अपने दिल और दिमाग में उन्हें इमैजिन करने और उनकी एक परफेक्ट तस्वीर बनाने की कोशिश की है। हम लोग एक खास जगह आ चुके हैं, एक बेहद कीमती जगह। अब वह एक पर्फेक्ट मां हैं... एक पर्फेक्ट महिला...एक पर्फेक्ट रोल मॉडल...हर छोटे बच्चे के लिए प्यारी...एक ऐसी पर्फेक्ट मां जिसके बादे में हर छोटा बच्चा सोचता है और उनके उनके जैसा बनना चाहता है। ऐसी मां जो कभी तुम्हें अकेला नहीं छोड़ती और हमेशा इस वक्त के साथ होने तक साथ रहती है।'
प्रतीक ने आगे लिखा, 'और हर साल वह मेरे साथ जवान होती जा रही हैं... अब वह 65 साल की जवान है...वह मेरे साथ जीती रहेंगी मेरे भीतर हमेशा अनंत समय तक और उससे आगे... मेरी सुंदर मां मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण...मेरी सुपरस्टार लेजेंड।'
स्मिता पाटिल अपने दौर की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस थी। उन्होंने अपने 10 साल के छोटे से कॅरिअर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के बलबूते 2 नैशनल अवॉर्ड और अन्य अवॉड्र्स भी जीत लिए थे। स्मिता पाटिल की मौत से एक साल पहले 1985 में ही भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया था।
Leave A Comment