सोनू सूद और श्रद्धा कपूर बने इस साल के हॉटेस्ट वेजिटेरियन, पेटा ने दिया सम्मान
मुंबई। अपने अच्छे कामों के लिए देश-विदेश में सम्मान पा चुके एक्टर सोनू सूद को एक और अवॉर्ड से नवाजा गया है। जानवरों के लिए सराहनीय काम करने वाली संस्था पेटा ने इस साल के लिए दो नए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुने हैं। इनमें सोनू सूद और श्रद्धा कपूर का नाम शामिल है। पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) ने सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को को साल 2020 के लिए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुना है।
सोनू सूद ने पेटा के 'प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन' और 'हग अ वेजिटेरियन डे' में हिस्सा लिया था। इसके अलावा सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम को भी बढ़ावा दिया था जिसमें फास्टफूड आउटलेट चेन कंपनी मैकडॉनल्ड्स से कहा गया कि वे अपने मेन्यू में वीगन बर्गर को बढ़ावा दें। इसके अलावा सोनू सूद ने एक बार कबूतर की जान भी बचाई थी।
वहीं श्रद्धा कपूर ने पेटा कुक बुक से प्रेरणा लेकर ही नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। अब श्रद्धा कपूर हर मौके और प्लैटफॉर्म पर जानवरों के बारे में बात करती नजर आती हैं। इस बारे में पेटा ने कहा कि जब भी ये दो स्टार्स खाना खाने बैठते हैं तो दुनिया में बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। पेटा ने कहा कि वे दोनों ही हस्तियों के सम्मान करती है। मालूम हो, ये अवार्ड जीतने वाले लोगों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमिताभ बच्चन, रेखा, अनुष्का शर्मा, सुनील छेत्री, कंगना रनौत, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल और मानुषी छिल्लर का नाम शामिल हैं।
Leave A Comment