बोनी कपूर अब रणबीर के पिता की भूमिका निभाएंगे
मुंबई। हाल ही में अनिल कपूर स्टारर में ऐक्टिंग डेब्यू करने वाले बोनी कपूर लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में रणबीर कपूर की पिता के रोल में नजर आएंगे। वहीं, डिंपल कपाडिय़ा उनकी मां की भूमिका निभाएंगी।
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर बीते शनिवार को लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए नोएडा पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक फिल्म में रणबीर कपूर के पिता एक अमीर और आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं और राइटर चाहते थे कि बोनी कपूर जैसा व्यक्ति इस भूमिका को निभाए। बोनी कपूर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस प्रपोजल को इनकार कर दिया था। इस पर लव रंजन ने अर्जुन कपूर को उन्हें समझाने के लिए कहा। इसके बाद अर्जुन कपूर अपने पिता के पास गए और अंशुला, जाह्नवी और खुशी ने भी पिता को समझाने का प्रयास किया। आखिरकार बोनी कपूर ने मान गए। फिलहाल वह इस समय हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं।
वहीं डिंपल कपाडिय़ा पहली बार रणबीर कपूर की मां की भूमिका निभाएंगी। फिल्म को स्पेन में एक शेड्यूल के साथ किक-ऑफ करना था लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए फिल्ममेकर्स ने देश में शूटिंग शुरू कर दी है।
Leave A Comment