ब्रेकिंग न्यूज़

 हरमन कभी लुक्स के मामले में ऋतिक को देते थे टक्कर, अब ऐसा हो गया है हाल....
मुंबई। अभिनेता हरमन बावेजा इन दिनों एक बार फिर खबरों में हैं। वे जल्द ही सात फेरे लेने जा रहे हंै।  मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो एक्टर कोलकाता में अपनी गर्लफ्रेंड साशा रामचंदानी संग शादी रचाने वाले हैं। मगर इस बीच हरमन बावेजा की  तस्वीरें  हैरान करने वाली है।  किसी वक्त हरमन बावेजा इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम बैचलर की लिस्ट में आते थे। अपने लुक्स से वो सुपरस्टार ऋतिक रोशन को भी चैलेंज करते थे। मगर अब एक्टर का लुक काफी बदल गया है।
 अब हरमन बावेजा की अब की  तस्वीरों को देखकर यकीन भी करना बेहद मुश्किल हैं कि किसी वक्त उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का हमशक्ल माना जाता था।  अभिनेता फिल्म निर्माता हैरी बावेजा के बेटे हैं। वो अपने जमाने में बेहद हैंडसम हुआ करते थे। हरमन बावेजा के लुक्स पर उस दौर में लड़कियां जान छिड़कती थी। हरमन बावेजा अपने लुक्स से हर किसी को दीवाना बना देते थे।  हरमन बावेजा कितने हैंडसम और डैशिंग थे कि उस दौर में उन पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी मर मिटी थी। उस दौर में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा न सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे थे बल्कि इन दोनों ने एक साथ दो फिल्मों में काम भी किया था। हरमन बावेजा ने अदाकारा प्रियंका चोपड़ा संग फिल्म लव स्टोरी 2050 से डेब्यू किया था जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद दोनों ने वॉट्स यॉर राशी में भी काम किया मगर ये भी फ्लॉप साबित हुई।  
प्रियंका चोपड़ा से ब्रेकअप के बाद हरमन बावेजा का नाम बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु के साथ भी जुड़ा था। इन दोनों के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।
 गुड लुक्स और लिंकअप न्यूज के चलते सुर्खियों में रहने के बावजूद हरमन बावेजा का फिल्मी कॅरिअर नहीं चमका। तमाम मशक्कत के बाद भी वो बैक टू बैक कई फ्लॉप फिल्में देते रहे। आखिरकार वे फिल्म इंडस्ट्री से आउट ही हो गए।  हरमन बावेजा अब 40 साल के हो चुके हैं। वजन बढऩे के कारण वे और भी उम्रदराज लगने लगे हैं। 
---

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english