फिट रहने अक्षय ने अपनाई वेगन डाइट
मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक फिट एक्टर हैं। अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने स्वस्थ और फिट रहने के लिए वेगन डाइट अपनाई है। आइये जाने क्या है यह वेगन डाइट।
अक्षय काफी नियमबद्ध तरीके से जीवन बिता रहे हैं। वे रोजाना सुबह जिम के लिए 4 बजे उठ जाते हैं। अक्षय कभी भी अपनी डाइट और एक्सरसाइज को लेकर कोई समझौता नहीं करते। इसके साथ ही अक्षय कुमार घर का बना खाना ही पसंद करते हैं और बाहर जाते समय भी वो अपने साथ ही घर का खाना पैक करा कर ले जाते हैं। अक्षय के अनुसार वेगन डाइट में उनके मन मुताबिक, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर है। अक्षय कुमार ने अपनी पूरी डाइट प्लान को बदल लिया है और पहले की डाइट का त्याग कर अब वो सिर्फ वेगन डाइट का पालन कर अपने आपको फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं।
अक्षय कुमार वेगन डाइट प्लान है-
1. जामुन के साथ चिया सीड
2. टोस्ट पर एवोकैडो
3. ताजा फल
4. मूंग दाल चिल्ला
5. ज्वार
6. पालक हरी टोफू करी और चावल
7. लेंटील पैटीज, मशरूम पैटीज
8. पालक सॉस पास्ता के साथ टोफू
एक्टर अक्षय कुमार का अपना एक स्पेशल जिम है। जिसमें जाने के लिए सीढिय़ों की कमी है, जिसकी वजह से अक्षय कुमार कूदकर जिम तक पहुंचते हैं। ये एक अलग तरह का तरीका है जिम जाने का। सुबह साढ़े छह बजे, अक्षय कुमार अपना ब्रेकफास्ट कर लेते हैं और अपने काम पर निकल जाते हैं। अक्षय कुमार अपना लंच दोपहर करीब 12 बजे के आसपास कर लेते हैं। इसके बाद वह शाम के स्नेक्स में अखरोट का दूध और सेंडविच जैसी चीजों का सेवन करते हैं। फिर रात का खाना वो 6:30 बजे तक कर लेते हैं। इसके साथ ही अक्षय कोशिश करते हैं कि रात की शूटिंग दूरी बनी रहे।
---
Leave A Comment