पहली बार इस एक्ट्रेस पर आया था रणबीर का दिल...
नई दिल्ली। रणबीर कपूर बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय हैं। उनकी लाखों लड़कियां दीवानी हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर कपूर किसके दीवाने हैं, वो भी बचपन से? इसका जवाब आलिया भट्ट नहीं, बल्कि माधुरी दीक्षित हैं। रणबीर कपूर को अपने बचपन के दिनों में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित बेहद पसंद थीैं। ये बात एक्टर ने खुद एक पुराने इंटरव्यू में कबूल की। अपने इस साक्षात्कार में रणबीर ने बताया था कि वे चाइल्डहुड डेज में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को कितना पसंद करते थे।
रणबीर कपूर से जब पूछा गया कि उनका पहला क्रश कौन था? तो उन्होंने तुरंत ही जवाब में कहा कि माधुरी दीक्षित। फिर दूसरे सवाल में पूछा गया कि उनका पहला ब्रेकअप किससे हुआ? तो उन्होंने फिर से माधुरी दीक्षित का ही नाम लिया। इसके बाद रणबीर से पूछा गया कि उन्होंने पहला किस किसे किया था? इसके भी जवाब में रणबीर ने माधुरी दीक्षित का नाम लिया। रणबीर का जवाब सुनते ही सब हैरान रह गए। इसके बाद रणबीर ने खुलासा किया कि उन्होंने माधुरी दीक्षित को असल में किस नहीं किया, बल्कि उन्होंने मैगजीन को किस किया था, जिस पर माधुरी दीक्षित की तस्वीर प्रकाशित हुई थी।
फिलहाल रणबीर कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों मालदीव में छुट्टियां बिता कर लौटे हैं। दोनों साथ में काफी वक्त गुजाते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही बीते दिनों कोरोना से रिकवर हुए हैं। ठीक होते ही दोनों वेकेशन पर मालदीव गए थे।
------
Leave A Comment