रणधीर कपूर की हालत स्थिर , आईसीयू में भेजे गए
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणंधीर कपूर को कोविड-19 की पुष्टि होने के कुछ दिनों बाद आईसीयू में भेज दिया गया है। अभिनेता का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है और अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक 74 वर्षीय रणधीर कपूर की हालत फिलहाल स्थिर है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें निगरानी के लिए आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर हैं। उन्हें कुछ दिन के लिए अस्पताल में ही रखा जाएगा। रणधीर कपूर प्रख्यात अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के बड़े बेटे हैं। एक साल के भीतर रणधीर ने अपने छोटे भाइयों ऋषि कपूर (67) और राजीव कपूर (58) को खो दिया।
Leave A Comment