अनुष्का मना रही है अपना 33 वां जन्मदिन... विराट के साथ हुई शादी में खर्च हुए थे 50 करोड़ रुपए
मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली को डेट करने के बाद 2017 में उनसे शादी की थी। यह शानदार शादी आज भी याद की जाती है। दोनों ने इटली में अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच सात फेरे लिए और इस शादी में इतने रुपये बहाए गए कि कोई भी चौंक जाएगा। महज कुछ मेहमान और परिवार के बीच रचाई गई इस शादी में करोड़ों का खर्चा हुआ था। बहुत कम लोगों को पता है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में उनके परिवार ने पैसे को पानी की तरह बहाया था। उनकी शादी में लगभग 50 से 55 करोड़ का खर्चा आया था।
किसी भी लड़की का ख्वाब होता है कि वो अपनी शादी में सबसे खूबसूरत लगे। अनुष्का का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में आता है, ऐसे में उनकी शादी का लहंगा भी हटके ही होना था। उन्होंने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था और काफी खूसूरत लग रही थीं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी का न्योता सिर्फ चंद लोगों को ही दिया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी से पहले एक-दूसरे को लम्बे समय तक डेट किया है। शादी से पहले दोनों ने मीडिया के सामने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं की थी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की तस्वीरों को एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने ही क्लिक किया था। इन तस्वीरों को वायरल होने में जरा भी देरी नहीं लगी थी। इसी साल अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। प्रेसनेंसी के दौरान भी अनुष्का अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रही।
अनुष्का शर्मा आज एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ ही सफल प्रोड्यूसर भी हैं। आज उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा आमिर खान की फिल्म ' 3 इडियट' का ऑडिशन देती नजर आ रही हैं। करीना कपूर के फाइनल होने से पहले फिल्म '3 इडियट' के मेकर्स ने अनुष्का शर्मा का भी ऑडिशन लिया था। वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा कैमरे के आगे डायलॉग्स बोलती नजर आ रही हैं। ऑडिशन देने का बाद भी अनुष्का शर्मा इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई थीं। सालों बाद अनुष्का शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। फैंस को अनुष्का शर्मा का ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।
---
Leave A Comment