रणबीर के बिना आलिया ने काटा बर्थ-डे केक
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था। आज उन्होंने ने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
15 मार्च शुरू होने से पहले रात 12 बजे आलिया भट्ट ने गर्ल गैंग के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन के एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो एक साथ कई केक कट करती दिखाई दी। इस दौरान भले ही उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर कहीं दिखाई नहीं दे रहे हो, लेकिन आलिया भट्ट बेहद उत्साहित नजर आई।
---
Leave A Comment