ब्रेकिंग न्यूज़

 नवरात्रि व्रत के दौरान खाली पेट कभी न खाएं ये 6 चीजें.....
 भारत में नवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। नवरात्रि में मां दुर्गा की नौ अलग-अलग रूपों में पूजा की जाती है। इस बार चैत्र नवरात्र 2 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान लोग 9 दिनों का उपवास रखते हैं और देवी की पूजा करते हैं।  कई लोग व्रत के दौरान खाली पेट में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे उन्हें गैस और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है क्योंकि कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिसका सेवन व्रत के दौरान आपको खाली पेट में नहीं करना चाहिए। कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में हमको बताने जा रहे हैं, जिसे आपको व्रत के दौरान खाली पेट में नहीं खाना चाहिए।
 खाली पेट इन चीजों का सेवन न करें 
1. चाय 
कई लोगों को सुबह उठकर चाय पीने की आदत होती है। फिर चाहे व्रत का दिन ही क्यों न हो। वह सोचकर रखते हैं कि सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीना है, लेकिन इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल सुबह खाली पेट में चाय पीने से  एसिडिटी, पेट दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह  पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है और ब्लड शुगर जैसी तकलीफ भी हो सकती है। सबसे जरूरी बात की इसके सेवन से शरीर को किसी तरह का कोई पोषण नहीं मिलता है। 
 2. दूध और दही
कई लोग सुबह खाली पेट में दूध और दही पीना सही मानते हैं कि दूध-दही तो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। ऐसा है भी कि दूध और दही एक अच्छा आहार है, लेकिन इसे व्रत के दौरान खाली पेट में न पीएंं क्योंकि यह  शरीर में एसिड का स्तर बढ़ा सकता है। सुबह के समय संतृप्त वसा और प्रोटीन का विपरीत प्रभाव हो सकता है। साथ ही यह   आंतों के एंजाइम को भी प्रभावित कर सकते हैं इसलिए सुबह के समय प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ लेने से बचें। 
 3. केला 
केला सबसे अच्छे फलों में से एक होता है। इसका सेवन  दिन के समय में  किया जा सकता है, ं लेकिन सुबह खाली पेट नहीं क्योंकि एसिडिक चीजों के सेवन से   अपच, सीने में जलन और गैस की दिक्कत आ सकती है। केले में मैग्नीशियम की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जिससे  परेशानी हो सकती है। इसके अलावा अगर  सर्दी-जुकाम की समस्या है, तो  उस मामले में भी सुबह के समय  केले का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 4. तले भूने खाद्य पदार्थ 
व्रत के दौरान आपको किसी भी तरह के तले भूने पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे  कई तरह की समस्या हो सकती है। हमेशा व्रत के दौरान उबला हुआ खाना खाने की कोशिश करें और स्वस्थ रहें। 
 5. कच्ची सब्जियां
व्रत के दौरान कई लोग कुछ सब्जियों भी लेते हैं। ऐसे में कच्ची सब्जियां आपके लिए सही विकल्प नहीं हो सकता है। कच्ची सब्जियां में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसका सुबह के समय सेवन करना आपके लिए सही नहीं हो सकता है इसलिए खाली पेट कच्ची सब्जियों का सेवन न करें। इससे पेट फूलने और दर्द की परेशानी भी हो सकती है। 
 6. साइट्रस फल 
खट्टे फल अगर सही समय पर खाए जाएं तो ये हमेशा सेहतमंद होते हैं। खाली पेट खट्टे फल खाने से एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है। इसके अलावा, फलों में बहुत अधिक फाइबर और फ्रुक्टोज भी खाली पेट खाने पर आपके पाचन तंत्र को धीमा कर सकते हैं। आपको विशेष रूप से सुबह-सुबह अमरूद और संतरे जैसे सख्त रेशों वाले फल खाने से बचना चाहिए। इससे आपका पूरा दिन प्रभावित हो सकता है। 
 इन बातों का रखें ध्यान
1. व्रत के दौरान सुबह ही पूजा करके खाना खाने का प्रयास करें ताकि पेट अधिक देर तक खाली न रहे। 
 2. पूरे दिन भरपूर मात्रा में पानी पिएं और हो सके तो जूस या स्मूदी भी ले सकते हैं। 
 3. इसके अलावा बहुत अधिक भागदौड़ वाला काम करने से बचें। इससे ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। 
 4. हालांकि इस दौरान आप कुछ खास वर्कआउट कर सकते हैं। 
 5. दिन की शुरूआत में आप एलोवेरा का रस, आंवला का रस या भीगे हुए बादाम खा सकते हैं।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english