तेजी से इम्यूनिटी बढ़ाता है ये ड्रिंक, बनाना है आसान
कोरोना काल में इम्यूनिटी मजबूत रखना बहुत ही जरूरी हो चुका है। इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से लोग कई तरह की बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपना रहे हैं, लेकिन आयुर्वेदिक तरीके से इम्यूनिटी को मजबूत करने का तरीका सबसे बेहतर तरीका माना जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों के कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, लेकिन नेचुरल उपायों के दुष्प्रभाव बहुत कम देखे जाते हैं। इसके साथ-साथ इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए खानपान का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसके साथ-साथ कुछ घरेलू उपायों से इम्यूनिटी को मजबूत करने की कोशिश करनी चाहिए।
आज हम आपको नीम और एलोवेरा से तैयार एक ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकता है। इस लाजवाब ड्रिंक से ना सिर्फ आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि इसकी मदद से आप अपने वजन को भी काफी तेजी से घटा सकते हैं।
एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा का पौधा देखने में आपको काफी सामान्य लगता है, लेकिन यह कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसे औषधियों का राजा कहा जाता है। इससे स्किन से लेकर पाचन से जुड़ी समस्याएं को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही ब्लड शुगर और डायबिटीज से पीडि़त मरीजों के लिए भी एलोवेरा काफी फायदेमंद हो सकता है। जोड़ों में दर्द, पेट दर्द और आंखों की परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए भी एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है।
नीम के फायदे
नीम की पत्तियों से लेकर इसका छाल हमारे लिए फायदेमंद होता है। नीम एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुणों से भरपूर होता है। यह हमें कई गंभीर समस्याओं से दूर रखने में हमारी मदद कर सकता है। स्किन से लेकर बालों की समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ डायबिटीज, लिवर की समस्या, कैंसर जैसे कई गंभीर बीमारियों से भी हमारी रक्षा करता है। आयुर्वेद में नीम का इस्तेमाल काफी सालों से किया जा रहा है। इसका सेवन आप कई रूपों में कर सकते हैं। कई लोग नीम का जूस पीते हैं, ताकि उनके शरीर का ब्लड साफ हो सके। इसके अलावा स्किन की कई समस्याओं के लिए भी नीम का इस्तेमाल किया जाता है।
ड्रिंक बनाने का तरीका
आवश्यक सामाग्री
नीम के पत्ते का रस - 1 चम्मच
एलोवेरा जेल - 1 चम्मच
पानी - 1 कप
शहद - 1 चम्मच
विधि
सभी चीजों को एक मिक्सर ग्राइंडर में डालें।
अब इसे अच्छी तरह पीसें।
अच्छी तरह ग्राइंडर में मिश्रण को पीसने के बाद इसे छान लें।
अब इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
इस बेहतरीन ड्रिंक के सेवन से कुछ ही दिनों में आपके सामने चौंका देना वाला रिजल्ट होगा।
एलोवेरा और नीम का जूस पीने के अन्य फायदे
-डायबिटीज की समस्या से मिलेगा छुटकारा
-स्किन की परेशानियां होगी दूर
-शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलेंगे
-पेट की हर एक समस्या होगी दूर
-बालों में डैंड्रफ की परेशानी से मिलेगा छुटकारा
-कैंसररोधी ड्रिंक के रूप में करेगा काम
-आंखों की परेशानी से मिलेगा निजात
Leave A Comment